Ind Vs NZ Final: डेथ ओवर्स का मास्टर, यॉर्क किंग; फाइनल में कहर बनकर बरसेंगे बुमराह, आंकड़े NZ को सोने नहीं देंगे

Ind Vs NZ T20 WC Final Jasprit Bumrah: रविवार को होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूजीलैंड के कप्तान मिच सैंटनर ने उन्हें गेम चेंजर बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
jasprit bumrah stats t20 wc final 2026
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 14 टी20 मैचों में सोलह विकेट लिए हैं
  • बुमराह का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन शानदार रहा है, उन्होंने सात मैचों में दस विकेट लिए हैं
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुमराह ने आठ टी20 मैचों में छह विकेट लिए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली/अहमदाबाद:

Jasprit Bumrah, Ind Vs NZ T20 Final Ahemdabad: बूम-बूम बुमराह, जस्सी जैसा कोई नहीं, यॉर्क किंग... ये वो कुछ नाम हैं जो जसप्रीत बुमराह के खौफ को बयां करते हैं. क्रिकेट के मैदान में खिलाफ में खेल रही टीम के लिए तो बुमराह किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं. तभी तो रविवार को होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूजीलैंड के कप्तान मिच सैंटनर ने उन्हें गेम चेंजर बताया है. इंग्लैंड के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले में वो जसप्रीत बुमराह ही थे जिन्होंने स्लॉग ओवर्स के दो ओवर वो गेंदबाजी की जिसने इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली. आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के बैटर्स के लिए भी जसप्रीत काल साबित हो सकते हैं. उनके रिकॉर्ड भी इस बात की गवाही देते हैं. तो आइए बताते हैं जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ कितना बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं. 

टी20 विश्वकप 2026 में जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड

➜मैच- 7 
➜ओवर- 24
➜कुल गेंदें-144
➜विकेट- 10 
➜औसत-15.90
➜रन दिए- 159
➜4 विकेट- 0
➜5 विकेट- 0

यह काफी सपाट और हाई स्कोरिंग मैच होने वाला है.जसप्रीत बुमराह निश्चित तौर पर भारत के लिए गेम चेंजर साबित होंगे- मिच सैंटनर, न्यूजीलैंड टी20 कैप्टन

टी20 के हीरो बुमराह 

➜मैच- 94
➜पारी-91
➜कुल गेंदें-1990
➜रन दिए-2173
➜मेडन-12
➜विकेट-117
➜औसत-18.57
➜इकोनॉमी-6.55
➜बेस्ट प्रदर्शन- 3/7

न्यूजीलैंड के खिलाफ कितने खतरनाक बुमराह?

न्यूजीलैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने अब तक 14 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 16 विकेट झटके हैं. इनमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 12 रन खर्च कर 3 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. बुमराह ने इस दौरान 7.05 के रन रेट से 374 रन खर्चे हैं. हालांकि इस दौरान उनका औसत  23 प्रतिशत रहा जो उनके कुल औसत से थोड़ा ज्यादा है. न्यजीलैंड फिर भी इस बात से चौकन्नी है और कप्तान मिच सैंटनर उन्हें गेम चेंजर बताकर काफी तारीफ भी कर चुके हैं. 

यह भी पढ़ें- फुल एक्शन मोड में गौतम गंभीर, अभिषेक शर्मा से की बात, अजीत अगरकर के साथ मिलकर तैयार किया मास्टर प्लान

अहमदाबाद में कितने कारगर बादशाह बुमराह?

ESPN Cricinfo के अनुसार, जसप्रीत बुमराह ने अपने टी20 करियर के 8 मैच यहां खेले हैं जिसमें भारत की ओर से उन्होंने 3 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 6 विकेट झटके हैं और उनका औसत 8.16 रहा. इस दौरान उन्होंने मात्र 4.45 के रन रेट से रन दिए जो टी20 में सबसे बेहतरीन माना जाता है. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: 8 तस्वीरों से समझिए महायुध्द में अब तक क्या-क्या हुआ? | Iran War News | Breaking