IND vs IRE: टीम इंडिया की आयरलैंड से पहली टक्कर शुक्रवार से, जानें शेड्यूल, प्रसारण टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग

वैभव सूर्यवंशी की हाल ही में 94 रन की सुनामी पारी ने आयरलैंड सीरीज में नया आकर्षण पैदा कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आयरलैंड दौरे से श्रेयस अय्यर कप्तानी का आगाज करेंगे
Source: Social media

India vs Ireland: अफगानकिस्तान और श्रीलंका A सीरीज अब इतिहास की बात है. और अब भारतीय ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के करोड़ों फैंस की नजरें शुक्रवार से आयरलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर खेले जाने वाली दो टी20 मैचों की सीरीज (IRE vs IND) पर लगी हैं. यूं तो इसके पीछे कई वजह हैं, लेकिन सबसे बड़ी वजह बन गए हैं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi). श्रीलंका A के खिलाफ हाल ही में फाइनल में सुनामी अंदाज में 94 रन की पारी खेलने वाले वैभव ने आयरलैंड सीरीज में कहीं ज्यादा आकर्षण पैदा कर दिया है.  सीरीज इस लिहाज से भी खास है कि श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपनी पारी का आगाज करेंगे. 

कुछ दिन पहले ही इस दौरे पर खतरे के बादल मंडरा गए थे, जब कुछ दिन पहले बेलफर्ट में हिंसा की खबरें आईं, लेकिन अब सबकुछ सही दिखाई पड़ रहा है. भारत के दोनों ही मैच बेलफेस्ट में ही स्टॉरमोन्ट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे. 

क्रिकेट ऑयरलैंड ने कहा, 'हम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. हम उन क्षेत्रों पर नजर गड़ाए हैं, जहां हालात ठीक नहीं है. लेकिन हम संबद्ध प्रशासन और क्षेत्रीय इकाइयों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं. चलिए आप सीरीज से जुड़ी तमाम बातें जान लें. 

Advertisement

प्र: भारत vs आयरलैंड सीरीज का कहां प्रसारण होगा? 

उ: सीरीज का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. साथ ही, फैंस SONY LIVE App और वेबसाइट पर भी मैच देख सकते हैं. 

Advertisement

प्र: सीरीज का शेड्यूल और भारतीय टाइमिंग क्या है?

उ: दोनों मैच क्रमश: 26 जून और 28 जून को खेल जाएंगे. भारतीय समय के अनुसार शाम 6:00 बजे से मैचों का सीधा प्रसारण होगा. 


प्र: भारत और आयरलैंड की टीमें क्या हैं?

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी

आयरलैंड: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गेविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन


 

Featured Video Of The Day
'भगवान राम लुटेरों को सजा नहीं दे पाए, जो...' भगवान राम पर स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बोल
Topics mentioned in this article
India
Ireland
Ireland Vs India 06/26/2026 Irin06262026270204
Vaibhav Sooryavanshi
Shreyas Santosh Iyer
Cricket