India vs England 2nd ODI LIVE Score Updates: कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में हो रहे सीरीज के दूसरे वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम को शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा, जो 31 रन बनाकर आउट हुए. अभी क्रीज पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मौजूद है. कोहली आज रंग में नजर आ रहे हैं और उन्होंने बाउंड्री की झड़ी लगा दी है. दूसरी तरफ रोहित शर्मा हैं, जो शुरुआती गेंदों पर संघर्ष करने के बाद रिदम पा चुके हैं. भारत का स्कोर 100 के करीब है. भारतीय टीम सीरीज का पहला मुकाबला जीत चुकी है और उसकी कोशिश दूसरे मैच को जीतकर वनडे सीरीज अपने नाम करने पर होगी. (Live Scorecard)
दूसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 रोहित शर्मा, 3 विराट कोहली, 4 इशान किशन (विकेटकीपर), 5 श्रेयस अय्यर, 6 वॉशिंगटन सुंदर, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 गुरनूर बराड़, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड: 1 बेन डकेट, 2 जेकब बेथेल, 3 जो रूट, 4 हैरी ब्रूक (कप्तान), 5 जॉस बटलर (विकेटकीपर), 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 गस एटकिंसन, 9 जोफ़्रा आर्चर, 10 आदिल रशीद, 11 साक़िब महमूद
India vs England 2nd ODI LIVE Score: Get the Latest Match Updates Today
IND vs ENG Live Score: पहला पावरप्ले पूरा
बीते दो ओवरों में 17 रन आए हैं. यह दोनों खिलाड़ी वनडे में भी टी20 की तरह खेल रहे हैं. भारत का रन रेट 6 से अधिक का है. जहां 12वें ओवर नें रोहित शर्मा ने जबरदस्त पुल शॉट लगाकर छह रन बटोरे थे तो पिछले ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली ने चौका लगाया. दोनों के बीच 37 रनों की साझेदारी हो चुकी है. भारत का स्कोर 100 के करीब है.
13.0 ओवर: भारत 81/1
IND vs ENG Live Score: पहला पावरप्ले पूरा
शुरुआती 10 ओवर हुए. भारत ने 61 रन बटोरे हैं और एक विकेट गंवाया है. कोहली आज टच में नजर आ रहे हैं. पिछले ओवर से 11 रन आए हैं. कोहली ने दो जबरदस्त चौके लगाए हैं. ओवर की पहली गेंद को उन्होंने कलाईयों का सहारा लेते हुए मिड-ऑन पर खेला और चौका बटोरा. जबकि ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने अपना क्लासिकल कवर ड्राइव लगाई.
10.0 ओवर: भारत 61/1
IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 50 पार
भारत का स्कोर 50 पार हुआ. पिछले ओवर से 6 रन आए हैं. ओवर की चौथी गेंद पर कोहली के बल्ले से शानदार चौका आया है. लग रहा है कि कोहली ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर आए हैं. कोहली मूड में लग रहे हैं.
9.0 ओवर: भारत 50/1
IND vs ENG Live Score: अब RO-KO एक्शन में
शुभमन गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए और उनके आते ही कोहली-कोहली की आवाज पूरे स्टेडियम में गूंज गई. रोहित शर्मा-विराट कोहली की जोड़ी यहां से साझेदारी करके भारत को मजबूत स्थिति में लेकर जाना चाहेगी. पिछला ओवर विकेट मेडन रहा है.
8.0 ओवर: भारत 44/1
IND vs ENG Live Score: भारत को पहला झटका
भारतीय टीम को पहला झटका लगा. कप्तान शुभमन गिल खुद से निराश हैं. बेन डकेट ने जबरदस्त कैच लपका है. एटकिंसन अटैक पर आए और उन्होंने आते ही इंग्लैंड को सफलता दिलाई. शॉट अच्छा था लेकिन हवा में चला गया. गिल इससे खुश नहीं होंगे, उन्हें वापस लौटना होगा. उन्होंने सीधे फील्डर के हाथों में शॉट खेला. यह ऑफ स्टंप के बाहर हाफ-वॉली गेंद थी, गिल आगे बढ़े और गेंद को ज़ोर से मारना चाहते थे, लेकिन इस चक्कर में गेंद को ज़मीन पर नहीं रख पाए. कवर पर खड़े डकेट अपनी दाईं ओर बढ़े और एक शानदार कैच लपका. शुभमन गिल 30 गेंदों में छह चौकों के दम पर 31 रन बनाकर आउट हुए.
7.4 ओवर: भारत 44/1
IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 50 के करीब
भारत का स्कोर 50 के करीब है. पहले सात ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड द्वारा फुल-लेंथ ज़ोन में फेंकी गई 13 गेंदों पर 26 रन बनाए है. बाकी सभी गेंदों पर, उन्होंने 23 गेंदों में 13 रन बनाए है. देखना होगा कि साकिब और जोफ्रा ही 10 ओवर तक रहते हैं या फिर कोई बदलाव होता है गेंदबाजी में.
7.0 ओवर: भारत 44/0
IND vs ENG Live Score: भारत की अच्छी शुरुआत
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिला दी है. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं. शुभमन गिल ने साबिक को लगातार दो चौके जड़े हैं. जबकि ओवर की चौथी गेंद पर तीन रन आए हैं. भारत का स्कोर 50 के करीब है. दोनों की कोशिश इस साझेदारी को आगे बढ़ाने की होगी. रोहित भले ही अभी तक अपने रंग में ना दिखे हो, लेकिन गिल शानदार दिख रहे हैं.
6.0 ओवर: भारत 42/0
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने गंवाया रिव्यू
इंग्लैंड ने अपना एक रिव्यू गंवा दिया है. ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने गिल के खिलाफ एलबीडब्यू रिव्यू किया था. गिल फ्लिक करने गए थे. लेकिन बल्ले का अंदरुनी किनारा लगा. दो आवाजें आई थीं, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान को पता नहीं क्या लगा. अल्ट्राएज से कंफर्म हुआ कि बल्ले का किनारा लगा था. इस ओवर से 5 रन आए. भारतीय बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां इतनी भी आसान नहीं है.
4.0 ओवर: भारत 22/0
IND vs ENG Live Score: रोहित शर्मा को मिली जीवनदान
शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. अभी 3 ओवरों का खेल हुआ है और गिल के बल्ले से एक बेहतरीन चौका देखने को मिला है. दोनों दाएं हाथ के ओपनरों की नजरें भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने पर होगी. फिलहाल जोफ्रा आर्चर और साकिब महमूद भारतीय बैटरों का टेस्ट ले रहे हैं.
ओवर की आखिरी गेंद पर गस एटकिंसन ने रोहित शर्मा का कैच छोड़ा, जिसके बाद गेंद चौके के लिए गई. रोहित को 5 के स्कोर पर जीवनदान मिला है. शॉट डिलवरी से रोहित चौंक गए थे. गेंद थोड़ा अतिरिक्त उछली. रोहित को कोई अंदाजा ही नहीं था और वो शॉट में किसी तरह के कंट्रोल में नहीं थे. देखना होगा कि रोहित इस मौके को भुना पाते हैं या नहीं.
3.0 ओवर: भारत 17/0
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड: 1 बेन डकेट, 2 जेकब बेथेल, 3 जो रूट, 4 हैरी ब्रूक (कप्तान), 5 जॉस बटलर (विकेटकीपर), 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 गस एटकिंसन, 9 जोफ़्रा आर्चर, 10 आदिल रशीद, 11 साक़िब महमूद
IND vs ENG LIVE Score: भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 रोहित शर्मा, 3 विराट कोहली, 4 इशान किशन (विकेटकीपर), 5 श्रेयस अय्यर, 6 वॉशिंगटन सुंदर, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 गुरनूर बराड़, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 प्रसिद्ध कृष्णा
IND vs ENG LIVE Score: एटकिंसन और महमूद को मौका, टंग और डॉसन की हुई छुट्टी
वहीं टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. मैदान में घास नजर आ रही है. उम्मीद है सतह से सीम मूवमेंट हासिल होगी. बल्लेबाजी में सुधार की आवश्यकता है. टीम में दो बदलाव हुए हैं. गस एटकिंसन और साकिब महमूद की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. टंग और डॉसन बाहर हैं.
IND vs ENG LIVE Score: केएल राहुल बीमार, गिल का बयान
टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे. मैं पूरी तरह से फिट हूं. पिछला मुकाबला हमारे लिए पूरी तरह से सही था. आज के मुकाबले में भी हम वैसा प्रदर्शन ही दोहराना चाहेंगे. मैच के दौरान हमारे तेज गेंदबाजों ने बाद में जिस तरह से वापसी की. वो काफी अच्छा था. प्लेइंग इलेवन में इक बदलाव हुआ है. केएल राहुल बीमार हैं. जिसकी वजह से उनकी जगह पर ईशान किशन को शामिल किया गया है.
IND vs ENG LIVE Score: हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, भारत को मिला पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण
कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया है.
नमस्कार!
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें.