India vs Australia, 1st T20I: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया. विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की 80 रनों की पारी के दम पर भारत ने एक रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने जोश इंग्लिश के तूफानी शतक और स्टीव स्मिथ के अर्द्धशतक के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत ने इसके जवाब में सूर्यकुमार यादव की 80 और ईशान किशन की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर आसानी से मैच अपने नाम किया. (SCORECARD)
India Vs Australia 1st T20 | IND vs AUS, Straight from (Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium, Visakhapatnam)
रिंकू सिंह के बल्ले से आया छक्का...भारत ने मैच अपने नाम किया....लेकिन यह नॉल-बॉल है...भारत को जीत मिली...2 विकेट से टीम इंडिया ने मैच अपने नाम किया...
स्कोर टाई हुआ...अर्शदीप सिंह रन आउट हुए...आखिरी गेंद पर भारत को एक रन की जरुरत...स्ट्राइक पर रिंकू सिंह...रिंकू सिंह ने शॉट खेलकर दो रन लेने की कोशिश की...लेकिन दूसरा रन लेने के दौरान अर्शदीप सिंह रन आउट हुए...
19.3 ओवर: आउट...अक्षर पटेल आउट हुए...भारत के छह विकेट गिरे..रिंकू सिंह क्रीज पर हैं...लेकिन वो नॉन स्ट्राइक पर खड़े हैं...भारत को जीत के लिए 2 रन चाहिए गेंदें तीन बची हैं...
पहली ही गेंद पर चौका...कमाल रिंकू सिंह...बड़ी ही आसानी से उन्होंने शॉट खेला...अब जीत के लिए चाहिए 3 रन...
13.2 ओवर: छक्का...और अर्द्धशतक...कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 29 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ा है...
12.3 ओवर: भारत को लगा तीसरा झटका...अहम मौके पर टीम इंडिया ने विकेट गंवाया है...ईशान किशन अर्द्धशतक लगाने के बाद आउट हुए...
ईशान किशन ने 39 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली..इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और पांच छक्के लगाए...
भारत 134/3.
12.1 ओवर: ईशान किशन का अर्द्धशतक..सिर्फ 37 गेंदों पर आया यह अर्द्धशतक...भारत मजबूत स्थिति में है...
5.0 ओवर: भारत ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा...सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और इन दोनों ही बल्लेबाजों ने बीते कुछ ओवरों में बड़े शॉट खेले हैं...
सूर्यकुमार यादव 18(7) ईशान किशन 13(15)
3.0 ओवर: भारत को ऐसी शुरुआत की उम्मीद नहीं होगी...अब टीम को सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन से उम्मीद होगी...
भारत 25/2. Ishan Kishan 2(9) Suryakumar Yadav 1(1)
भारत 22/2
यशस्वी जयसवाल की धमाकेदार शुरुआत..पहली ही गेंद पर स्टोइनिस को जड़ा चौका और अब छक्का...
भारत ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा, ऋतुराज - यशस्वी जयसवाल की जोड़ी क्रीज पर
16.4 ओवर: जोश इंग्लिश का शतक...यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक है...जोश इंग्लिश ने सिर्फ 47 गेंदों पर यह धुआंधार शतक जड़ा है...उनकी विस्फोटक पारी के भारत मुश्किल स्थिति में जबकि ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में है...
13.0 ओवर: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पिच का पूरी तरह से फायदा उठा रहे हैं...जोश इंग्लिश लगातार बाउंड्री में डील कर रहे हैं...दूसरी छोर पर स्टीव स्मिथ हल्का संघर्ष करते नजर आए हैं...जोश इंग्लिश तेजी से अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं...भारत को दूसरे विकेट की तलाश है...ऑस्ट्रेलिया 100 रनों का आंकड़ा पार कर चुकी है...
ऑस्ट्रेलिया 120/1. Steven Smith 39(33) Josh Inglis 66(34)
जोश इंग्लिश का अर्द्धशतक, मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया, भारत को विकेट की तलाश
अर्शदीप सिंह ने डाला पहला ओवर...उनके ओवर से आए सात रन...तीसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ ने चौका जड़ा...इस मैच के साथ ही स्टीव स्मिथ अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी की शुरुआत कर रहे हैं...अगले साल होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए..उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी हैं...
ऑस्ट्रेलिया 7/0 Steven Smith 5(5) Matthew Short 0(1)
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू..क्रीज पर स्टीव स्मिथ और मैथ्यू शॉर्ट हैं...गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप सिंह ने की है..
ऐसी है दोनों टीमें:
भारत प्लेइंग इलेवन (India Playing XI): रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन (Australia Playing XI): मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा
सिक्का उछला..और कप्तान सूर्यकुमार यादव के पक्ष में गया...भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है..
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया है, जिसने इस सीरीज के लिए मैथ्यू वेड को कप्तान बनाया है. इस सीरीज के लिए कई बड़े ऑस्ट्रेलियाई चेहरे सीरीज का हिस्सा नहीं है. डेविड वॉर्नर ने भी सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है.
अगले साल टी20 विश्व कप का आयोजन होना है इसके लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज उसी तैयारी का नतीजा है. भारत के लिए इस सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं. टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. हालांकि, उसके लिए यह इतना आसान नहीं होगा कि क्योंकि यह टीम युवा है और सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है.
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. भारत और ऑस्ट्रेलिया आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के तीन दिन बाद एक बार फिर एक दूसरे के आमने-सामने हैं. हालांकि, इस बार टीम अलग है, फॉर्मेट अलग है और दोनों टीमों के कप्तान भी अलग है.














