IND vs AFG: वैभव के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

IND vs AFG: भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से मिले 311 रनों का लक्ष्य मिला था. वैभव सूर्यवंशी से उम्मीद थी और उन्होंने निराश नहीं किया. अर्द्धशतक लगाकर उन्होंने ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा किया कि वह अभी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Team India Create History: वैभव के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड बनाया.
  • वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में 68 रन बनाए और तेज शुरुआत करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
  • आरोन जॉर्ज ने शतक लगाया और कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Team India Create History, U19 World Cup: भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचने के लिए कुछ ऐसा करना था, जो इससे पहले टूर्नामेंट के इतिहास में कभी नहीं हुआ था. फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर थीं और उन्होंने निराश नहीं किया. वैभव सूर्यवंशी ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई. वैभव ने पहले विकेट के लिए अपने जोड़ीदार एरोन जॉर्ज के साथ 90 रनों की साझेदारी की वो भी सिर्फ 57 गेंदों में. भारत 311 के लक्ष्य का पीछा कर रहा था और टीम इंडिया को इसी तरह की शुरुआत की जरूरत थी. वैभव ने 25 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ा. फिफ्टी ठोकने के बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा किया कि वह अभी क्रीज पर हैं. ऐसे में टीम को घबराने की जरूरत नहीं है. 

वैभव 33 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने रन चेज का बेस तैयार कर दिया था. इसके बाद आरोन जॉर्ज के शतक ठोक भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह दिलाई. भारत ने सेमीफाइनल-2 में अफगानिस्तान के विरुद्ध 7 विकेट से जीत हासिल की. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने इतना बड़ा रन चेज किया हो. इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था, लेकिन अब वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया है. 

U19 वर्ल्ड कप में सफलतापूर्वक चेज़ किए गए सबसे बड़े टारगेट

  • 311 - भारत बनाम अफगानिस्तान, हरारे, 2026
  • 305 - न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, कोलंबो, 2006
  • 294 - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, कूलिज, 2022
  • 292 - वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, क्राइस्टचर्च, 2010
  • 279 - वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड, लिंकन, 2018

बात अगर मैच की करें तो बुधवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए अफगानिस्तान ने 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए. इस टीम को उस्मान सादात और खालिद अहमदजई की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की. अहमदजई 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यहां से सादात ने फैसल शिनोजादा के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 117 के स्कोर तक पहुंचाया. सादात ने 39 रन टीम के खाते में जोड़े.

अफगान टीम ने 117 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए थे. यहां से शिनोजादा ने उजैरउल्लाह नियाजी के साथ 130 गेंदों में 148 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया. शिनोजादा 93 गेंदों में 15 चौकों के साथ 110 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि उजैरउल्लाह नियाजी ने 86 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली. भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 41.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. वैभव सूर्यवंशी ने आरोन जॉर्ज के साथ 9.3 ओवरों में 90 रन की साझेदारी की. वैभव 33 गेंदों में 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी इस पारी में 4 छक्के और 9 चौके शामिल थे. इसके बाद जॉर्ज ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 114 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया.

कप्तान म्हात्रे 59 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 62 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जॉर्ज ने विहान मल्होत्रा के साथ तीसरे विकेट के लिए 96 रन जुटाकर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. जॉर्ज 104 गेंदों में 2 छक्कों और 15 चौकों के साथ 115 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विहान मल्होत्रा ने 47 गेंदों में 38 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को आसान जीत दिलाई. अफगानिस्तान की तरफ से नूरिस्तानी उमरजई ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि वहीदुल्लाह जादरान ने 1 विकेट चटकाया.

Advertisement

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup: भारत के खिलाफ ना खेलने पर कंगाल हो जाएगा PCB, ICC से लग सकता है 40 बिलियन पाकिस्तानी रुपये का झटका

यह भी पढ़ें: 'डरा हुआ है...' पूर्व भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के T20 वर्ल् कप में भारत के खिलाफ ना खेलने पर दिया बड़ा बयान

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ghaziabad Suicide Case: Online Gaming है 3 बहनों के मौत की वजह? एक्सपर्ट से समझिए सुसाइड नोट का सच
Topics mentioned in this article