भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड बनाया. वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में 68 रन बनाए और तेज शुरुआत करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. आरोन जॉर्ज ने शतक लगाया और कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई.