ICC ODI Ranking: पूरे 7 साल बाद हुआ कोहली के साथ ऐसा, फैंस कुछ ऐसे दे रहे पाकिस्तानी फैंस को जवाब

ICC ODI Ranking: विराट कोहली (Virat Kohli) को इस हाल के बावजूद उन्हें फैंस से पूरा समर्थन मिल रहा है. और उनके चाहने वाले अभी भी उनमें भरोसा बनाए हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
ICC ODI Ranking: करोड़ों फैंस अभी भी विराट के साथ खड़े हैं
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यह सिर्फ वक्त-वक्त की बात है !
  • विराट के फैंस सोशल मीडिया पर समर्थन में उतरे
  • फिर से चैलेंज देंगे विराट !
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

अब  यह तो सभी जानते ही हैं कि पिछला एक साल विराट कोहली (Virat Kohli) कितना पीड़ादायक रहा है. पहले आरसीबी की कप्तानी छोड़ी, तो फिर टीम इंडिया की टी20 की. फिर बड़ा विवाद हुआ, तो सभी फौरमेटों से कप्तानी गयी, तो अब उनका बल्ला एकदम रूठ गया है. पिछले दिनों खत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में खूब जोर लगाने के बावजूद भी रन नहीं बने. और पिछले लंबे समय से ज्यादा वनडे नहीं खेली, तो अब वनडे रैंकिंग में विराट की नंबर दो पायदान पर पाकिस्तानी लेफ्टी इमाम -उल-हक (Imam-Ul-Hak) ने कब्जा कर लिया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तानी फैंस भिड़े हुए हैं. विराट के पायदान गंवाने के बावजूद उनके फैंस कोहली के पक्ष में दलीले दे रहे हैं. 

बहरहाल, विराट के करियर में पिछले सात साल में यह पहला मौका है, जब वह फिसलकर नंबर तीन पर चले गए हैं. बता दें कि यह साल 2013 का समय था, जब विराट आईसीसी की वनडे रैंकिंग में तीसरी पायदान पर थे, लेकिन अगले ही साल उन्होंने शीर्ष पोजीश पर कब्जा र लिया था, लेकिन साल 2015 में कोहली फिर से नंबर तीन पर आ गए, लेकिन यहां से वह इस साल तक कभी नंबर तीन पर नहीं आए. 

कोहली साल 2016 में नंबर दो, साल 2017 से लेकर 20 तक लगातार चार साल नंबर एक और पिछले साल नंबर दो बल्लेबाज रहे. लेकिन यहां से उनके हालात ने 360 डिग्री पर बदले और इमाम-उल-हक जैसे बल्लेबाजों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया, तो वह अब साल 2015 के बाद पहली बार नंबर तीन पर आ गए हैं, लेकिन इसके बावजूद विराट को अपने प्रशंसकों से जमकर समर्थन मिल रहा है. और कोहली के फैंस को भरोसा है कि उनका हीरो फिर से शीर्ष पायदान हासिल कर लेगा. विराट को कैसा समर्थन मिल रहा है, यह आप इन कमेंटों के जरिए समझिए. 

Advertisement

कोहली के फैंस अलग-अलग आंकड़े पेश कर रहे हैं

Advertisement

यह देखिए...

यह देकिए उनका प्रशंसक अलग पहलू ही खोद कर लाया है

यह भी पढ़ें:

* ""ICC ODI Ranking: वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान की बड़ी उपलब्धि, पहली बार हुआ ऐसा, सोशल मीडिया पर छाए इमाम
* दो अलग-अलग भारतीय क्रिकेट टीम बनाने पर काम किया जा रहा है: जय शाह
* "ICC ODI Ranking: इंजमाम के भतीजे इमाम-उल-हक की वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग, कोहली को पछाड़कर कब्जायी यह पायदान

IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War: ईरान में फंसेगा अमेरिका? नए खामेनेई का ऑपरेशन 40 KM क्या है?