हर्षा भोगले ने कोहली को फॉर्म में लौटने के लिए सुझाई खास तरकीब, लोगों ने कहा- What an idea Sirji!

ENG vs IND ODIs: टी-20 सीरीज में फ्लॉप रहने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने मैदान पर होंगे. हालांकि ग्रोइन की चोट के कारण उनके पहले वनडे में खेलने को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही है

विज्ञापन
Read Time: 20 mins
कैसे कोहली लौटेंगे फॉर्म में

ENG vs IND ODIs: टी-20 सीरीज में फ्लॉप रहने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने मैदान पर होंगे. हालांकि ग्रोइन की चोट के कारण उनके पहले वनडे में खेलने को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही है. वैसे, यदि कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते हैं तो उनके फॉर्म में लौटने के आसार ज्यादा होंगे. ऐसा मानना है कि क्रिकेट से सबसे बड़े कमेंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) का. दरअसल कमेंटेटर ने ट्वीट कर कोहली के फॉर्म में लौटने के लिए अपनी राय रखी है. 

भोगले का मानना है कि वनडे क्रिकेट खेलकर कोहली फॉर्म में लौट सकते हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरा मानना है कि कोहली के लय में आने के लिए वनडे प्रारूप फिलहाल सबसे अच्छा तरीका है. एक समान रन-रेट दबाव या बहुत सारी स्लिप वाली स्विंगिंग गेंद नहीं होगी.  चूक गए तो झटका लगेगा. यह अच्छा हो सकता है अगर वह वेस्टइंडीज में भी वनडे खेलते हैं.' भारतीय कमेंटेटर के ट्वीट पर फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि हर्षा ने जो तरीका कोहली को सुझाया है उसी तरीके से वो फॉर्म में आ सकते हैं. फैन्स ने हर्षा भोगले के इस ट्वीट का समर्थन किया है. 

बता दें कि विराट ने अबतक अपने वनडे करियर में 260 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 12311 रन बनाने का कमाल किया है. वनडे में कोहली के नाम 43 शतक दर्ज है. वनडे फॉर्मेट में कोहली का औसत 58.07 का है जो यकीनन शानदार है. विराट ने वनडे में अपना आखिरी मैच इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला था. उस मैच में विराट डक पर आउट हुए थे. लेकिन अब यदि इंग्लैंड के खिलाफ कोहली खेलते हैं तो उनके पास यकीनन फॉर्म में लौटने का मौका होगा.

Advertisement
Advertisement

यहां कोहली आराम से क्रीज पर समय देकर बल्लेबाजी कर सकते हैं और एक बार खुद के पांव जमाने के बाद बड़े शॉट भी खेल सकते हैं  बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलनी है. वनडे सीरीज में कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया गया है. 

* श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत से बदला WTC Points Table का पूरा समीकरण, ऑस्ट्रेलिया-भारत को हुआ भारी नुकसान 

सचिन ने फैंस से टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय XI चुनने को कहा, मास्टर ब्लास्टर ने चुने ये 6 खिलाड़ी

दिनेश चांदीमल ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा कमाल करने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बने  

क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

Advertisement
Featured Video Of The Day
Malda Violence का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! मुफ़क्करुल इस्लाम को बागडोगरा एयरपोर्ट से पकड़ा | BREAKING
Topics mentioned in this article