VIDEO: नई नवेली फेरारी 12 सिलिंडरी कार में हार्दिक पंड्या ने शर्टलेस होकर भरी रफ्तार, दंग रह गई दुनिया

हार्दिक पंड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह प्रैक्टिस सेशन के बाद अपनी नई नवेली फेरारी 12 सिलिंडरी कार में शर्टलेस होकर ड्राइविंग करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Hardik Pandya

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह प्रैक्टिस सेशन के बाद अपनी नई नवेली फेरारी 12 सिलिंडरी (Ferrari 12Cilindri) कार से घर जाते हुए नजर आ रहे हैं. मजेदार बात जो है. वह यह है कि पसीने से तर बतर होने की वजह से वह कार में बिना शर्ट के ही नजर आ रहे हैं. पंड्या का यह नया अवतार कई क्रिकेट प्रेमियों को तो पसंद आ रहा है. मगर कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं. उन्हें पंड्या का शर्टलेस होकर गाड़ी चलाना रास नहीं आ रहा है.

जल्द ही आईपीएल के 19वें सीजन में नजर आएंगे हार्दिक

हार्दिक पंड्या जल्द ही आईपीएल के 19वें सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से एक्शन में नजर आएंगे. यहां वह बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि कप्तान के तौर पर टीम की अगुवाई करेंगे. पंड्या को एमआई ने 15 दिसंबर 2023 को आईपीएल 2024 सीजन के लिए पहली बार कप्तान नियुक्त किया था. तब से वह अबतक टीम की अगुवाई कर रहे हैं. 

पंड्या से पहले रोहित शर्मा थे एमआई के कप्तान 

पंड्या से पहले एमआई के कप्तान रोहित शर्मा थे. रोहित की अगुवाई में टीम का प्रदर्शन भी आला दर्जे का रहा. उनकी देखरेख में टीम ने पांच बार खिताब को अपने नाम किया था. हालांकि, अब वह टीम के कप्तान नहीं हैं और एक खिलाड़ी के तौर पर शिरकत करते हैं. 

Advertisement

हार्दिक पंड्या का आईपीएल करियर 

बात करें हार्दिक पंड्या के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे कुल 152 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 140 पारियों में 28.34 की औसत से 2749 रन निकले हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 107 पारियों में 31.95 की औसत से 78 विकेट चटकाए हैं. 

यह भी पढ़ें- IPL इतिहास की वो 5 पारियां, जिनमें टीमों ने लुटाए सबसे ज्यादा 'अतिरिक्त रन'

Featured Video Of The Day
Iran Missile Attack on US Base Diego Garcia: क्या ईरान के पास है 4000 KM Range Ballistic Missile?
Topics mentioned in this article