7 minutes ago

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Match, IPL 2026, GT vs KKR LIVE Score: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता ने मिले 181 के लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात टाइटंस को जोस बटलर के रूप में दूसरा झटका लगा है, जो 25 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले सुदर्शन और गिल की सलामी जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. गुजरात ने पावरप्ले में 71 रन कूटे.

खेला जा रहा है. कगिसो रबाडा की अगुवाई में गेंदबाजों के दम दार प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 180 रनों पर ऑल-आउट किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब हुई थी. टीम ने पावरप्ले के अंदर 3 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने पारी को संभावने का प्रयास किया. पॉवेल 27 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कोलकाता का कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया. हालांकि, एक छोर से ग्रीन टिके रहे और उन्होंने 55 गेंदों पर  79 रनों की पारी खेली. ग्रीन ने पारी के दौरान 7 चौके और 4 छक्के जड़े. गुजरात के लिए रबाडा ने 4 ओवर में 29 रन देते हुए 3 शिकार किए. जबकि सिराज और अशोक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए.

आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम सीफ़र्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

केकेआर इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, फ़िन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी और वरुण चक्रवर्ती. 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान, साई सुदर्शन, जॉस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

जीटी इम्पैक्ट सब: जेसन होल्डर, शाहरुख ख़ान, मानव सुधार, कुलवंत खेजरोलिया और अनुज रावत.

Apr 17, 2026 22:32 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: मजबूती के साथ क्रीज पर जमे हुए हैं कैप्टन गिल

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी पारी के 12 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम का स्कोर 12 ओवरों की समाप्ति के बाद 119/2 रन है. कैप्टन गिल 48 गेंद में 62, जबकि वॉशिंगटन सुंदर पांच गेंद में तीन बन बनाकर खेल रहे हैं. 

Apr 17, 2026 22:27 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: नरेन का अच्छा ओवर

सुनील नरेन का अच्छा ओवर रहा यह. नरेन के 3 ओवर पूरे हो चुके हैं और उन्होंने सिर्फ 24 रन दिए हैं और एक विकेट हासिल किया है. गिल एक छोर पर जमे हुए हैं और उनकी नजरें टीम को जल्द से जल्द जीत दिलाने की होगी. दूसरे छोर पर सुंदर हैं. कोलकाता को मैच में बने रहना है तो उन्हें विकेट चाहिए होंगे. गुजरात को अब 54 गेंद में जीत के लिए 77 रन चाहिए.

11.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 104/2

Apr 17, 2026 22:25 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: गिल की फिफ्टी

शुभमन गिल की फिफ्टी पूरी हुई. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका रिकॉर्ड कमाल का है और आज भी उन्होंने दमदार पारी खेली है. 27 गेंदों में फिफ्टी ठोकी. सिंगल लिया. इसके साथ ही गुजरात के 100 रन पूरे हुए. गुजरात को जीत के लिए अब 81 रन चाहिए.

Apr 17, 2026 22:24 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: 10 ओवर पूरे

10 ओवर पूरे हुए. रन चेज में गुजरात काफी आगे हैं. पिछले ओवर से 4 रन आए हैं. गुजरात को अब आखिरी के 10 गेंदों में जीत के लिए 82 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 8.20 का है और मौजूदा रन रेट 9.90 का है. गिल फिफ्टी से 1 रन दूर हैं. अब सुंदर आए हैं. 
10.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 99/2

Advertisement
Apr 17, 2026 22:22 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: बटलर आउट

जोस बटलर 25 रन बनाकर आउट, गुजरात को लगा दूसरा झटका लगा. पैरों पर गेंद थी. बटलर ने खड़े-खड़े बाउंड्री लगाने का प्रयास किया. लेकिन लॉन्ग ऑन पर लपके गए. वरुण  चक्रवर्ती के खाते में विकेट आया. यह इस सीजन का उनका पहला विकेट है. 
9.1 ओवर: गुजरात टाइटंस 95/2

Apr 17, 2026 22:18 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: कार्तिक त्यागी का अच्छा ओवर

कार्तिक त्यागी का अच्छा ओवर रहा यह. सिर्फ 2 रन दिए हैं. कोलकाता को 66 गेंद में जीत के लिए 86 रन चाहिए. पारी में पहली बार जरूरी रन रेट 7.81 का है. बटलर और गिल को यहां पर संभल कर खेलना होगा. देखना होगा कि क्या इस ओवर में जो दवाब बना है, वह अगले ओवर में विकेट दिलाएगा?
9.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 95/1

Advertisement
Apr 17, 2026 22:13 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: 100 के करीब गुजरात

गुजरात का स्कोर 100 के करीब है. पिछले ओवर से 10 रन आए हैं. बटलर ने वरुण चक्रवर्ती को ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. गिल और बटलर के बीच 17 गेंदों में 36 रनों की साझेदारी हो चुकी है. बीते 5 ओवर में 52 रन आए हैं. 
8.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 93/1

Apr 17, 2026 22:09 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: अर्द्धशतक के करीब गिल

शुभमन गिल अर्द्धशतक के करीब हैं. पिछले ओवर से 12 रन आए. गिल ने ओवर में दो चौके जड़े. ओवर की तीसरी और आखिरी गेंद पर. गुजरात को 78 गेंद में जीत के लिए 98 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 7.53 का है. जिस तरह से दोनों बल्लेबाज खेल रहे हैं, लगता नहीं कि मैच पूरे 20 ओवर तक जाएगा.
7.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 83/1

Apr 17, 2026 22:05 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: पावरप्ले पूरा

पावरप्ले पूरा हुआ. गुजरात को 84 गेंद में जीत के लिए अब 110 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 7.896 का है और मौजूदा रन रेट 11.83 का. पावरप्ले को गुजरात के नाम रहा है. पावरप्ले के आखिरी ओवर में बटलर ने सुनील नरेन को दो चौके और एक छक्का जड़ा. पिछले ओवर से 14 रन आए. गुजरात तेजी से आगे निकल रही है मुकाबले में.
6.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 71/1

Apr 17, 2026 22:02 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: सुदर्शन आउट

गुजरात को पहला झटका लगा. सुनील नरेन के खाते में सफलता आई है. साई सुदर्शन कितना अच्छा खेल रहे थे, लेकिन इस बार गलत जज किया गेंद को. पैरों पर गेंद थी, जिसे घुटनाटिकाकर मारने का प्रयास किया. ऊपरी किनारा लगा. गेंद शॉर्ट फाइन लेग में खड़े कार्तिक त्यागी के हाथ में गई. सुदर्शन 16 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए. 
5.1 ओवर: गुजरात टाइटंस 57/1 

Advertisement
Apr 17, 2026 21:59 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर

अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं. शुभमन गिल ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा. जबकि दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा था. गुजरात का स्कोर 50 पार है. गुजरात का रन रेट 11.40 का है जबकि जरूरी रन रेट 8.26 का है. गुजरात को 90 गेंद में जीत के लिए 124 रन चाहिए.
5.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 57/0

Apr 17, 2026 21:56 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: सुनील नरेन का अच्छा ओवर

सुनील नरेन का यह ओवर अच्छा रहा. सुदर्शन ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा था. हालांकि, इसके बाद तीनों गेंद उन्होंने डॉट फेंकी. पिछले ओवर से 5 रन आए. गुजरात का स्कोर 50 के करीब है. 
4.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 45/0

Advertisement
Apr 17, 2026 21:54 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: अनुकूल रॉय का महंगा ओवर

अनुकूल रॉय का महंगा ओवर रहा यह. 20 रन आए इस ओवर से. साई सुदर्शन ने ओवर में 3 छक्के जड़े हैं. अगर दोनों ऐसे ही खेलते रहे तो गुजरात काफी पहले ही मैच अपने नाम कर सकती है. कोलकाता को यहां पर विकेट की तलाश है.
3.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 40/0

Apr 17, 2026 21:47 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: 11 रन आए ओवर से

GT vs KKR LIVE Score: कार्तिक त्यागी के ओवर से 11 रन आए हैं. शुभमन गिल ने ओवर की आखिरी दोनों गेंदों पर चौका जड़ा है. गुजरात का रन रेट 10 का है. पावरप्ले के अंदर अगर कोलकाता को विकेट नहीं मिला तो उनके लिए परेशानी हो सकती है. 
2.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 20/0

Apr 17, 2026 21:42 (IST)

GT vs KKR LIVE Score:अच्छी शुरुआत

गुजरात की शुरुआत अच्छी रही है. ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका जड़ा है. पहले ओवर से 9 रन आए हैं. कोलकाता के लिए वैभव और कार्तिक त्यागी को विकेट निकालने होंगे.
1.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 9/0

Apr 17, 2026 21:40 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: गुजरात ने शुरू किया रन चेज

गुजरात ने रन चेज शुरू कर दिया है. क्रीज पर शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर है. कोलकाता की नजरें विकेट पर होंगी, जबकि इस दोनों बल्लेबाजों की नजरें पावरप्ले में ही गेम का रूख तय करने की होगी. 

Apr 17, 2026 21:28 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: गुजरात को 181 का लक्ष्य

कगिसो रबाडा की अगुवाई में गेंदबाजों के दम दार प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 180 रनों पर ऑल-आउट किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब हुई थी. टीम ने पावरप्ले के अंदर 3 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने पारी को संभावने का प्रयास किया. पॉवेल 27 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कोलकाता का कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया. हालांकि, एक छोर से ग्रीन टिके रहे और उन्होंने 55 गेंदों पर  79 रनों की पारी खेली. ग्रीन ने पारी के दौरान 7 चौके और 4 छक्के जड़े. गुजरात के लिए रबाडा ने 4 ओवर में 29 रन देते हुए 3 शिकार किए. जबकि सिराज और अशोक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए.

Apr 17, 2026 21:19 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: ग्रीन को मिली स्ट्राइक

लगातार दो गेंद डॉट रहने के बाद तीसरी गेंद पर ग्रीन ने प्रहार किया, लेकिन गेंद लॉन्ग ऑन पर गई और ग्रीन को सिर्फ सिंगल मिला. ग्रीन काफी निराश रहे. लेकिन यहां दूसरा रन था ही नहीं. वैभव ने इसके बाद अगली गेंद पर सिंगल लिया. अब आखिरी की दो गेंद पर ग्रीन के पास स्ट्राइक होगी. 

Apr 17, 2026 21:18 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: आखिरी ओवर

आखिरी ओवर बाकी है. कैमरून ग्रीन पर स्टाइक है. राशिद को पिछले ओवर में ग्रीन ने जबरदस्त कूटा था. ग्रीन अपने शतक से 22 रन दूर हैं. कुछ भी हो सकता है इस ओवर में. राशिद को रोककर रखा गया था क्योंकि ग्रीन उनकी तरफ गए थे. 
 
19 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 174-9

Apr 17, 2026 21:16 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: कार्तिक त्यागी रन आउट

कार्तिक त्यागी रन आउट हुए. गेंद मिस हुई उनसे. ग्रीन रन के लिए दौड़ पड़े. विकेटकीपर बटलर ने इसे गेंदबाजी एंड पर प्रसिद्ध कृष्णा की तरफ थ्रो किया. कृष्णा ने गेंद कलेक्ट की और फिर दौड़े और स्टंप पर गेंद मार दी. कार्तिक त्यागी को पता ही नहीं था कि गेंद कहा है. उन्हें शायद ग्रीन के रन लेने का भी अंदाजा नहीं था. ऑल-आउट होने से एक विकेट दूर कोलकाता. 
 
18.2 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 173/9 

Apr 17, 2026 21:14 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: 8वां झटका कोलकाता को

कोलकाता को आठवां झटका लगा है. लगातार एक लेंथ पर गेंद फेंकने का प्लान काम कर गया. सिराज के खाते में सफलता आई. ग्लेन फिलिप्स ने कैच लपका. धीमी गेंद. विकेट गिर रहे हैं और ग्रीन दूसरे छोर पर फंसे हुए हैं. फुल लेंथ पर गेंद थी एंगल से निकली. नरेन ने अपना अगला पैर निकाला और लेग-स्टंप पर खड़े होकर, बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की. गेंद को बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से स्लाइस किया. शॉर्ट थर्ड से अपनी बाईं ओर दौड़े, गेंद पर नज़र रखी और दोनों हाथों से उसे पकड़ लिया. सुनील नरेन खाता भी नहीं खोल पाए. 
17.3 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 166/8

Apr 17, 2026 21:08 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: 3 ओवर बाकी

अब तीन ओवर बाकी हैं. पिछले ओवर से 8 रन आए हैं. क्रीज पर अभी सुनील नरेन और कैमरून ग्रीन हैं. अगला ओवर फेंकने सिराज आएंगे. यह साझेदारी काफी अहम होने वाली है. गुजरात की नजरें कोलकाता को ऑल-आउट करने पर होगी. 
17 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 165/7

Apr 17, 2026 21:06 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: सातवां झटका केकेआर को

कोलकाता को सातवां झटका लगता हुआ यहां पर. अशोक शर्मा ने दूसरा विकेट लिया मैच का. रमनदीप सिंह आउट हुए. मोहम्मद सिराज ने कैच किया. कोलकाता आखिरी में भटकती हुई. रमनदीप ने दो चौके मारे लेकिन वह छक्का लगाने की कोशिश में आउट हो गए.  अशोक की धीमी गेंद, 105.9 kms और रमनदीप पूरी तरह से धोखा खा गए. वह जल्दी ही गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑन की तरफ मार बैठे. सिराज ने बाउंड्री लाइन पर कैच लेने में कोई गलती नहीं की. KKR के 7 विकेट गिर चुके हैं और पारी में अभी भी 21 गेंदें बाकी हैं. 
16.4 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 165/7

Apr 17, 2026 21:04 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: 4 ओवर बाकी

क्या कोलकाता 200 के आस-पास पहुंच पाएगी. ग्रीन ने एक छोर संभाल रखा है, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला है. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. ग्रीन धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं. कोलकाता 200 के अंदर रहती है उसके पार पहुंचती है, यह ग्रीन पर काफी निर्भर रहने वाला है.
16.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 157/6 

Apr 17, 2026 21:00 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: कोलकाता को छठा झटका

कोलकाता को लगा छठा झटका. रिंकू सिंह 1 रन बनाकर आउट. कगिसो रबाडा ने शिकार किया. अटैक पर आते ही विकेट लिया. रिंकू का इस सीजन खराब प्रदर्शन जारी है. अनुकूल के आउट होने जैसा ही था. बैक ऑफ लेंथ डिलीवरी, बाएं हाथ के बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाहर निकलती हुई. रिंकू लेग-साइड पर रहे और इसे ऑफ-साइड के ऊपर से लॉफ्ट करने की कोशिश की, गेंद बाहरी किनारा  लेकर विकेट के पीछे गई. एक और आसान कैच लपका. रबाडा का तीसरा विकेट 
15.1 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 148/6 

Apr 17, 2026 20:54 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: कोलकाता को पांचवां झटका

कोलकाता को लगा पांचवां झटका. अनुकूल रॉय भी लौटे. जोस बटलर ने कैच लपका. प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में विकेट आया.  मिडिल ओवर में विकेट लेने का उनकी कला. यह गुजरात के लिए काफी जरूरी था. गुजरात को ग्रीन का विकेट चाहिए था, लेकिन वो नहीं मिला है. बैक ऑफ लेंथ डिलवरी. एंगल से अंदर आई. अनुकूल खड़े रहे और ड्राइव लगाया. लेकिन कनेक्शन नहीं हुआ और बटलर ने विकेट के पीछा अपना काम किया. 7 गेंद में 9 रन बनाकर आउट. कोलकाता को पांचनां झटका.  
14.5 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 147/5 

Apr 17, 2026 20:48 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: राशिद का महंगा ओवर

राशिद खान का महंगा ओवर रहा यह. इस ओवर से 17 रन आए हैं. ओवर की पहली गेंद पर छक्का आया. इसके बाद दूसरी गेंद पर चौका. तीसरी गेंद पर भी बाउंड्री मिली. हालांकि, बाउंड्री लाइन पर सुंदर ने कैच ड्रॉप किया. अब 6 ओवर बाकी है. देखना होगा कि आखिर कोलकाता किस स्कोर तक पहुंचती है. ग्रीन का प्रचंड प्रहार जारी रहा तो कोलकाता 200 तक पहुंच सकती है.
14.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 139/4

Apr 17, 2026 20:44 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: ग्रीन का प्रहार जारी

कैमरून ग्रीन को जिस टच की जरूरत थी, वो शायद उन्हें मिल चुकी है. राशिद खान का स्वागत उन्होंने छक्के के साथ किया है. उनकी पारी का चौथा छक्का है यह. कोलकाता यहां से 200 का स्कोर भी छू सकती है, लेकिन उसके लिए ग्रीन को आखिरी ओवर तक ऐसे ही खेलते रहना होगा.
13.1 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 128/4

Apr 17, 2026 20:41 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: ग्रीन का पचासा

कैमरून ग्रीन का पचासा हुआ. 35 गेंदों पर फिफ्टी हुई है. 4 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं. ग्रीन आज अपने प्राइस टैग को जस्टिफाई कर रहे हैं. कोलकाता के लिए अहम समय पर काफी महत्वपूर्ण पारी खेल रहे हैं. 
 
12.5 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 121/4

Apr 17, 2026 20:39 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: सबसे अच्छा ओवर

कोलकाता के लिए यह अभी तक का सबसे अच्छा ओवर रहा है यह. अनुकूल रॉय ने रादिश खान को पहले तीसरी गेंद पर चौका जड़ा. इसके बाद कैमरून ग्रीन ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया और ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया. पिछले ओवर से 16 रन आए हैं. कोलकाता के लिए यह अभी तक का सबसे अच्छा ओवर रहा है यह. टीम का स्कोर 100 पार हुआ.
 
12.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 103/4

Apr 17, 2026 20:30 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: कोलकाता को चौथा झटका

कोलकाता को चौथा झटका लगा है. स्लोअर बॉल पर अशोक शर्मा ने पॉवेल को फंसाया. पॉवेल 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए. सिराज ने कैच लपका. गुजरात को इस साझेदारी को तोड़ने की जरूरत थी. रोवमैन पॉवेल स्लोअर गेंद को पूरी तरह से समझ नहीं पाए. ऑफ के बाहर गेंद थी और उन्होंने इस पर बड़ा शॉर्ट खेलना चाहा. लॉन्ग-ऑन पर सिराज ने एक अच्छा कैच पकड़ा.
11.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 87/4

Apr 17, 2026 20:23 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: साझेदारी 50 के करीब

GT vs KKR LIVE Score: पॉवेल और ग्रीन के बीच साझेदारी 36 गेंदों में 50 रनों की हो चुकी है. बीते 5 ओवरों में 44 रन आए हैं. कोलकाता का रन रेट भी अब 8 का हो चुका है. राशिद पिछला ओवर फेंकने आए थे. पॉवेल ने चौके से ओवर की शुरुआत की. इसके बाद कैमरून ग्रीन ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा. पिछले ओवर से 11 रन आए हैं. 
10.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 80/3

Apr 17, 2026 20:21 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: प्रसिद्ध का एक ओर महंगा ओवर

प्रसिद्ध कृष्णा का एक ओर महंगा ओवर रहा यह. ओवर की पहली गेंद पर चौका आया था. इस ओवर से 10 रन आए. बीते कुछ ओवरों से रनों की गति बढ़ी है. गुजरात के कप्तान यहां पर इस साझेदारी को तोड़ना चाहेंगे. 
9.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 69/3

Apr 17, 2026 20:14 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: पॉवेल का प्रहार

पॉवेल ने पिछले ओवर में जबरदस्त छक्का जड़ा है. इसके अगली गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. अशोक शर्मा ने 147 की रफ्तार से गेंदबाजी की पिछले ओवर में. कोलकाता का स्कोर 50 पार है. पॉवेल और ग्रीन अब क्रीज पर जम चुके हैं और उन्होंने अपना गियर बदलना होगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो वह काफी पिछड़ सकती है. कोलकाता का रन रेट 7.38 का है.
8.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 59/3

Apr 17, 2026 20:08 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: प्रसिद्ध का महंगा ओवर

प्रसिद्ध कृष्णा को अटैक पर लगाया गया. उन्होंने इस ओवर में 11 रन दिए हैं. पॉवेल ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा. कोलकाता का स्कोर 50 के करीब है. कोलकाता को अगर उस स्कोर तक पहुंचना है, जहां से वो लड़ाई लड़ सके, उसके लिए जरूरी  है कि पॉवेल या ग्रीन में से कोई आखिरी तक क्रीज पर रहे. 
7.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 48/3

Apr 17, 2026 20:06 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: पावरप्ले पूरा

कोलकाता का दम पावरप्ले में ही निकलता हुआ दिख रहा है. गुजरात के होम ग्राउंड पर सिराज और रबाडा ने पावरप्ले में 3 विकेट निकाल लिए है. पिछले ओवर से सिर्फ 1 रन आया है. दूसरे ओवर को छोड़कर कोलकाता पावरप्ले में किसी अन्य ओवर में 10 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. ग्रीन और पॉवेल को दमदार पारी खेलनी होगी.
6.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 37-3

Apr 17, 2026 19:59 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर

अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. कोलकाता की हालत बदतर होती जा रही है. पिछले ओवर में सिराज की गेंद पर जोरदार अपील हुई थी और अंपायर ने उंगली भी उठाई थी. कैमरून ग्रीन ने रिव्यू लिया था और इससे बचे थे. पिछले ओवर से 4 रन आए हैं. 
5.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 36/3

Apr 17, 2026 19:58 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: कोलकाता को तीसरा झटका

कोलकाता को तीसरा झटका लगा है. टिम सिफर्ट को जाना होगा. पावरप्ले के अंदर तीसरा झटका लगता हुआ कोलकाता को. टीम के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट और वाइड गेंद. सिफर्ट ने पॉइंट की तरफ कट किया और फिलिप्स ने सर्कल के अंदर सेफ कैच लपका. उन्हें एक इंच भी हिलना नहीं पड़ा. नाइट राइडर्स के लिए हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं.  पॉवेल पावरप्ले के अंदर बैटिंग करने आए हैं. सिफर्ट 14 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट.
3.6 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 32/3

Apr 17, 2026 19:56 (IST)

कोलकाता की खराब शुरुआत, 32 के स्कोर पर लगा तीसरा झटका

कोलकाता को यहां पर साझेदारी की जरूरत है. सिराज के इस ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. क्रीज पर कैमरून ग्रीन और टिम सिफर्ट हैं और दोनों को यहां पर संभल कर खेलना होगा. गुजरात की कसी हुई गेंदबाजी जारी है. गुड लेंथ पर लगातार गेंदबाजी हो रही है.
3 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 21/2

Apr 17, 2026 19:46 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: अंगकृष रघुवंशी भी आउट

कोलकाता को दूसरा झटका लगा. कगिसो रबाडा की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी आउट. जोस बटलर ने कैच लपका. गुजरात की शानदार शुरुआत. दो इन-फॉर्म बैट्समैन पवेलियन लौट चुके हैं. बैक ऑफ लेंथ डिलीवरी ऑफ साइड से बाहर, बैटर से दूर जाती हुई, अंगकृष रघुवंशी ने उसे मारने का प्रयास किया. बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी और कीपर ने कैच लिया. अंगकृष रघुवंशी 4 गेंद में 8 रन बनाकर आउट.
2 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 21/2

Apr 17, 2026 19:35 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: सिराज ने किया शिकार

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान आउट हुए. मैच की चौथी ही गेंद पर. खाता भी नहीं खोल पाए. खराब शॉर्ट खेला. सिराज के खाते में विकेट आया. ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद. गेंद थोड़ी स्विंग हुई. अजिंक्य रहाणे एक्रस द लाइन खेलने गए.  सही टाइमिंग न मिलने के कारण वह पूरी तरह से चूक गए. गेंद हवा में लॉन्ग-ऑन की तरफ गई, जहां रबाडा ने सुरक्षित कैच लिया. गुजरात टाइटन्स के लिए यह एक शानदार शुरुआत.
0.4 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 5/1

Apr 17, 2026 19:30 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: शुरू हुआ एक्शन

चलिए एक्शन शुरू हुआ. गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं. जबकि कोलकता के लिए टिम सिफर्ट के साथ अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी कर रहे हैं.

Apr 17, 2026 19:26 (IST)

GT vs KKR LIVE Score: टिम साइफ़र्ट करेंगे कमाल

टिम साइफ़र्ट को फिन एलन की जगह मौका दिया गया है. टिम साइफ़र्ट अगर आज कमाल करते हैं तो फिन एलन के लिए दरवाजे बंद हो सकते हैं. दोनों ही स्टार कीवी खिलाड़ियों के लिए दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों के लिए ही टी20 वर्ल्ड कप शानदार रहा था.

Apr 17, 2026 19:19 (IST)

GT vs KKR LIVE: हरभजन सिंह ने पिच पर रखा अपना विचार

हरभजन सिंह का मानना है कि आज के मुकाबले में रेंद्र मोदी स्टेडियम में कॉफी रन बन सकते हैं. मगर पहले चेज करना ज्यादा सही रहेगा.

Apr 17, 2026 19:18 (IST)

GT vs KKR LIVE: साइमन कैटिच ने बताया पिच का व्यवहार

साइमन कैटिच की माने तो अहमदाबाद की पिच बैटिंग के लिए काफी अच्छी नजर आ रही है. हालांकि, उनका यह भी मानना है कि पिच से अच्छा पेस और बाउंस मिल सकता है. मैदान हल्का ग्रीन नजर आ रहा है. आज का मुकाबला पिच नंबर छह पर खेला जाएगा, जो कि जारी सीजन का इस सतह पर पहला मुकाबला है. 

Apr 17, 2026 19:14 (IST)

GT vs KKR LIVE: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफर्ट, अंगकृष रघुवंशी, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी.

केकेआर इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, फ़िन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी और वरुण चक्रवर्ती. 

Apr 17, 2026 19:13 (IST)

GT vs KKR LIVE: आज के मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान, साई सुदर्शन, जॉस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

जीटी इम्पैक्ट सब : जेसन होल्डर, शाहरुख ख़ान, मानव सुधार, कुलवंत खेजरोलिया और अनुज रावत.

Apr 17, 2026 19:04 (IST)

GT vs KKR LIVE: अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी केकेआर

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि 7.30 बजे से देखने को मिलेगा. 

Apr 17, 2026 19:00 (IST)

नमस्कार!

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. 

Featured Video Of The Day
Breaking News: Lok Sabha में गिरा Women Reservation से जुड़ा संविधान संशोधन Bill | Amit Shah
Topics mentioned in this article