'गुरु' गौतम गंभीर का ज्ञान तिलक को पड़ा महंगा, बीच मैदान में आकर दिया था टिप्स, अगली ही गेंद पर हो गए आउट

सोशल मीडिया पर गंभीर की कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. जहां गौतम गंभीर ब्रेक के दौरान बीच मैदान में तिलक वर्मा को समझाते हुए नजर आ रहे हैं. मगर उनका यह आईडिया संभलकर खेल रहे तिलक के कुछ काम नहीं आया. उलटा वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में एलबीडब्ल्यू हो गए. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गौतम गंभीर, तिलक वर्मा को समझाते हुए
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • IND vs PAK के बीच कोलंबो में हाईवोल्टेज क्रिकेट मैच का आगाज हो चुका है, लेकिन भारत ने टॉस नहीं जीता
  • ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा बिना रन बनाए आउट हो गए
  • भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ब्रेक के दौरान मैदान में उतरकर तिलक वर्मा को समझाते नजर आए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले का आगाज हो चुका है. कोलंबो में जरूर भारतीय टीम टॉस नहीं जीत पाई. मगर पारी का आगाज करते हुए ईशान किशन (77) का बल्ला जमकर चला और अभिषेक शर्मा (00) के सस्ते में पवेलियन लौटने के बावजूद भारतीय टीम अच्छी शुरुआत करने में कामयाब रही. हालांकि, उनके आउट होते ही टीम के रन गति पर भी अंकुश लग गया. जिसके बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को ब्रेक के दौरान खुद मैदान में उतरना पड़ा. मगर उनके इस टिप्स का भी टीम को कुछ खास फायदा प्राप्त नहीं हुआ. परिणाम यह रहा कि ब्रेक समाप्त होते ही तिलक जल्द आउट हो गए.

मैदान में तिलक को समझाते नजर आए गौतम गंभीर 

सोशल मीडिया पर गंभीर की कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. जहां गौतम गंभीर ब्रेक के दौरान बीच मैदान में तिलक वर्मा को समझाते हुए नजर आ रहे हैं. मगर उनका यह आईडिया संभलकर खेल रहे तिलक के कुछ काम नहीं आया. उलटा वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में एलबीडब्ल्यू हो गए. 

24 गेंद में 25 रन बनाने में कामयाब रहे तिलक

बात करें पाकिस्तान के खिलाफ तिलक वर्मा के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 24 गेंदों का सामना किया. इस बीच 104.16 की स्ट्राइक रेट से वह 25 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का देखने को मिला. 

सईम अयूब के शिकार बने तिलक

मैच के दौरान सईम अयूब ने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया. अयूब ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियलन का रास्ता दिखाया. तिलक जब आउट हुए. उस दौरान भारतीय टीम का स्कोर 14.2 ओवरों में 126/3 रन था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच से पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तानियों को 8 विकेट से हराया

Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: भारतीय धुरंधरों का जोरदार वार, कोलंबो में पाकिस्तान तार-तार | Breaking News
Topics mentioned in this article