VIDEO: गौतम गंभीर के घर क्यों पहुंचे सभी भारतीय खिलाड़ी? राजीव शुक्ला भी आए नजर, वजह है प्रमुख

वायरल हो रहे वीडियो में गंभीर और उनकी पत्नी को खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है. खास मौके पर हेड कोच ने अपनी बेटियों को भी खिलाड़ियों से रूबरू करवाया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गंभीर के घर पर भारतीय खिलाड़ियों ने किया डिनर
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय क्रिकेट टीम का अगला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के साथ दिल्ली में होगा
  • भारतीय टीम मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है और अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास कर रही है
  • हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों का अपने घर पर स्वागत किया और दावत दी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के साथ है, जो कि राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. आगामी मुकाबले के लिए भारतीय टीम दिल्ली पहुंच भी चुकी है. जहां मैदान में पसीना बहाने से पहले खिलाड़ियों ने हेड कोच गौतम गंभीर के घर पर दावत का लुत्फ उठाया है. सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. जहां वह बस से निकलकर गंभीर के घर में जाते हुए नजर आ रहे हैं. 

गंभीर और उनकी पत्नी ने खिलाड़ियों का किया स्वागत 

वायरल हो रहे वीडियो में गंभीर और उनकी पत्नी को खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है. खास मौके पर हेड कोच ने अपनी बेटियों को भी खिलाड़ियों से रूबरू करवाया. गंभीर की दोनों बेटियां का नाम आजीन (Aazeen) और अनाइजा (Anaiza) है. आजीन का जन्म साल 2014 में, जबकि अनाइजा का जन्म साल 2017 में हुआ था. 

राजीव शुक्ला ने भी बढ़ाया दावत का शान 

इस दावत की शान को राजीव शुक्ला ने भी अपनी उपस्थिती से बढ़ाया. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह अपनी गाड़ी से निकलते हुए नजर आ रहे हैं. @1sInto2s नाम के फैन ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है, 'राजीव शुक्ला गौतम गंभीर के घर डिनर के लिए पहुंचे.'

Advertisement

भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- जोस बटलर का टी20 वर्ल्ड कप में धमाका, जयवर्धने का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, अब विराट-रोहित निशाने पर

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | क्या ईरान ने पकड़ लिया अमेरिकी पायलट? Trump | Iran Attack On US
Topics mentioned in this article