इंग्लैंड के कोच बनेंगे इयोन मोर्गन? जानें क्या कहा

Eoin Morgan big statement: इयोन मोर्गन ने कोचिंग पर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि फिलहाल उनका परिवार काफी यंग है. इसलिए वह इस पद पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Eoin Morgan

Eoin Morgan big statement on coaching: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप इतिहास का महज एक खिताब दिलाने वाले दिग्गज कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा बयान सामने आया है. दरअसल, जब उनसे इंग्लिश टीम की कोचिंग के बारे में चर्चा गई तो उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में उनके पास पर्याप्त समय नही है. यानी साफ शब्दों में देखा जाए तो मोर्गन फिलहाल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को कोचिंग देने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं. 

स्काई स्पोर्ट्स के साथ हुई खास बातचीत के दौरान 37 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''मेरे लिए सच में यह एक खबर है. एक कोच के ऊपर जब सवाल खड़े होने शुरू होते हैं तो वह अच्छी बात नहीं है. उनके भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन यह समय ही बताएगा कि क्या होने वाला है.'

मोर्गन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ''हाल के दिनों में कोचिंग को लेकर मुझसे काफी सारे सवाल पूछे गए हैं. इसपर मेरा सीधा सा जवाब है. कोचिंग के लिए मेरे पास पर्याप्त समय नहीं है, क्योंकि मेरा परिवार काफी यंग है. मैं कमेंट्री करते हुए घर पर काफी समय व्यतीत करता हूं. इस दौरान मैं घर पर काफी मैच देखता हूं. फिलहाल जो मैं अपने जीवन में कर रहा हूं. वो मुझे पसंद है.''

इयोन मोर्गन का क्रिकेट करियर

मोर्गन की अगुवाई में इंग्लिश टीम 2019 में हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुकी है. उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर 16 टेस्ट, 248 वनडे और 115 टी20 मुकाबलों में शिरकत की है. इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट क्रिकेट की 24 पारियों में 30.43 की औसत से 700, वनडे की 230 पारियों में 39.09 की औसत से 7701 और टी20 की 106 पारियों में 28.58 की औसत से 2458 रन निकले हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- नेपाली बेटियों ने मैच हारकर भी जीत लिया 141 करोड़ भारतीयों का दिल, देखें स्मृति मंधाना को क्या दिया


 

Featured Video Of The Day
Assam Elections | 'Zubeen Garg को न्याय, Himanta पर कार्रवाई' बारिश के बीच Gaurav Gogoi EXCLUSIVE
Topics mentioned in this article