Vaibhav Sooryavanshi creates history: बड़ा खिलाड़ी बड़े मंच के लिए सर्वश्रेष्ठ बचाकर रखता है! और कुछ ऐसा ही अपनी प्रतिभा बहुत पहले ही साबित कर चुके भविष्य के बड़े सुपर स्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 (Under-19 World Cup Final) में बल्ले से ऐसा हाहाकार मचाया कि पूरा क्रिकेट जगत वैभव के इर्द-गिर्द सिमट गया. इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यवंशी ने वह कारनामा कर दिखाया, जो मेगा इवेंट के करीब 37 साल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ. जूनियर वर्ल्ड कप में खेलने वाले दुनिया के बड़े से बड़े दिग्गज वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल सहित कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका.
कौन तौड़ेगा इस कारनामे को?
वैभव ने थोड़ा समय लेने के बाद एक बाद ऐसे प्रचंड प्रहार लगाए कि इंग्लैंड के बल्लेबाज त्राहिमाम-त्राहिमाम कर उठे. खासकर शतक पूरा करने के बाद वैभव और खूंखार हो उठे. जमीन में घसीटा कम और हवा में मारा ज्यादा. और जब उनकी 80 गेंदों पर 175 रन की तूफानी पारी खत्म हुई, तो वैभव वह कर चुके थे, तो अंडर-19 विश्व कप के पिछले 37 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ था. वैभव अंग्रेज जूनियरों की खाल में भूसा भरते हुए 15 छक्के लगा चुके थे. अपनी पारी में उन्होंने इतने ही चौके भी लगाए.
छक्के बल्लेबाज मैच
15 वैभव सूर्यवंशी (भारत) इंग्लैंड बनाम भारत (2026)
12 माइकल हिल (ऑस्ट्रेलिया) ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया (2008)
11 क्रेग सिमंस (ऑस्ट्रेलिया) ऑस्ट्रेलिया बनाम केन्या (2002)
विश्व कप इतिहास की 5 सबसे बड़ी पारी
रन गेंद बल्लेबाज
192 143 विरान चामुडिथा
191 117 बेन मायेस
175 80 वैभव सूर्यवंशी
163 142 फैसल शिनोजादा
125 101 जैसन रोवल्स
यह भी पढ़ें:
वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन की पारी में रचा इतिहास, U19 वर्ल्ड कप में बना दिया WORLD RECORD














