India vs England 1st T20I: भारत-इंग्लैंड टी-20 सीरीज में रचा जाएगा इतिहास, एक-दो नहीं बल्कि पूरे 46 रिकॉर्ड निशाने पर

ENGvIND T20Is Stats Preview: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई से होने वाला है. यह सीरीज काफी अहम है, आयरलैंड के खिलाफ मिली हार ने फैन्स और पूर्व दिग्गजों का दिल दुखाया है. ऐसे में इस सीरीज को जीतने के लिए भारतीय टीम हर संभव कोशिश करेगी.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
England vs India Prediction, 1st T20I, Record Preview: भारत की नजर जीत पर

India vs England 1st T20I, Milestones to watch:  वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू और मुश्किल विकेटों पर बल्लेबाजी की कमजोरियां इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही 5 मैच की टी20 सीरीजमें भारत के लिए चर्चा का मुख्य विषय रहेंगे. भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को भी किसी अन्य क्रिकेटर की तरह एकादश में जगह पाने के लिए ‘प्रक्रिया से गुजरना होगा और सही समय का इंतजार करना होगा. साथ ही उन्होंने यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई कि 15 साल का यह आक्रामक खिलाड़ी कड़ी मेहनत के लिए तैयार दिखता है. लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या प्रबंधन इस बात पर अडिग रहेगा कि वैभव सूर्यवंशी को प्रक्रिया का पालन करना चाहिए जबकि इस विस्फोटक बल्लेबाज को टीम में शामिल करने की मांग तेज हो रही है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में एक ओर सबका ध्यान वैभव के डेब्यू पर होगा तो वहीं दूसरी ओर इस टी-20 सीरीज में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. ऐसे में जानते हैं कि इस 5 मैचों की टी-20 सीरीज में किन-किन खिलाड़ियों के पास कौन सा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. 

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज में इन रिकॉर्डों पर रहेगी नजर

  1. हैरी ब्रूक T20 में कप्तान के तौर पर 50 छक्के पूरे करने से 5 छक्के दूर हैं
  2.  आदिल रशीद इंग्लैंड में T20I में 50 विकेट पूरे करने से 3 विकेट दूर हैं
  3.  श्रेयस अय्यर T20I में 50 छक्के पूरे करने से 6 छक्के दूर हैं
  4.  तिलक वर्मा भारत से बाहर खेलते हुए T20I में 50 छक्के पूरे करने से 4 छक्के दूर हैं.
  5. अभिषेक शर्मा भारत से बाहर खेलते हुए T20I में 50 छक्के पूरे करने से 5 छक्के दूर हैं.
  6. संजू सैमसन भारत से बाहर खेलते हुए T20I में 50 छक्के पूरे करने से 9 छक्के दूर हैं.
  7. अक्षर पटेल भारत से बाहर खेलते हुए T20I में 50 विकेट पूरे करने से 6 विकेट दूर हैं.
  8. वाशिंगटन सुंदर T20 में 50 कैच पूरे करने से 1 कैच दूर हैं.
  9.  शिवम दुबे 2026 में T20 में 50 छक्के पूरे करने से 4 छक्के दूर हैं.
  10.  अभिषेक शर्मा T20I में 100 छक्के पूरे करने से 2 छक्के दूर हैं.
  11.  श्रेयस अय्यर T20I में 100 चौके पूरे करने से 8 चौके दूर हैं.
  12.  अक्षर पटेल T20I में 100 विकेट पूरे करने से 1 विकेट दूर हैं.
  13.  तिलक वर्मा T20 में 100 कैच पूरे करने से 2 कैच दूर हैं.
  14.  ईशान किशन T20 में नंबर 3 पर 100 छक्के पूरे करने से 11 छक्के दूर हैं.
  15.  श्रेयस अय्यर T20 में नंबर 4 पर 100 छक्के पूरे करने से 6 छक्के दूर हैं.
  16. हैरी ब्रूक T20 में 100 कैच पूरे करने से 1 कैच दूर हैं.
  17.  लियाम डॉसन T20 में 100 छक्के पूरे करने से 7 छक्के दूर हैं.
  18.  विल जैक्स T20 में 100 विकेट लेने से 3 विकेट दूर हैं.
  19.  सैम करन T20 में 150 कैच लेने से 6 कैच दूर हैं.
  20.  सैम करन इंग्लैंड में T20 में 150 छक्के पूरे करने से 1 छक्का दूर हैं.
  21.  लियाम डॉसन T20 में 300 विकेट लेने से 4 विकेट दूर हैं.
  22.  ईशान किशन T20 में 350 छक्के पूरे करने से 12 छक्के दूर हैं.
  23.  अभिषेक शर्मा T20 में ओपनर के तौर पर 350 छक्के पूरे करने से 8 छक्के दूर हैं.
  24.  ईशान किशन T20I में नंबर 3 पर 500 रन बनाने से 17 रन दूर हैं.
  25.  अभिषेक शर्मा 2026 में T20I में 500 रन बनाने से 128 रन दूर हैं.
  26.  संजू सैमसन 2026 में T20I में 500 रन बनाने से 128 रन दूर हैं.
  27.  हैरी ब्रूक T20 में नंबर 3 पर 500 रन बनाने से 6 रन दूर हैं.
  28.  हैरी ब्रूक T20I में नंबर 3 पर 500 रन बनाने से 10 रन दूर हैं.
  29.  श्रेयस अय्यर T20 में 600 चौके लगाने से 11 चौके दूर हैं.
  30. ईशान किशन T20 में 700 चौके लगाने से 14 चौके दूर हैं.
  31. संजू सैमसन T20I में ओपनर के तौर पर 1000 रन बनाने से 69 रन दूर हैं.
  32. अभिषेक शर्मा T20 में 1000 रन पूरे करने से 65 रन दूर हैं.
  33. रेहान अहमद इंग्लैंड में T20 में 1000 रन पूरे करने से 81 रन दूर हैं.
  34. अभिषेक शर्मा T20I में 1500 रन पूरे करने से 12 रन दूर हैं.
  35.  तिलक वर्मा T20I में 1500 रन पूरे करने से 36 रन दूर हैं.
  36.  संजू सैमसन T20I में 1500 रन पूरे करने से 96 रन दूर हैं.
  37.  वैभव सूर्यवंशी T20 में 1500 रन पूरे करने से 23 रन दूर हैं.
  38.  संजू सैमसन इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने से 86 रन दूर हैं.
  39. जैकब बेथेल T20 में 2000 रन पूरे करने से 61 रन दूर हैं.
  40.  श्रेयस अय्यर इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने से 37 रन दूर हैं.
  41. जोस बटलर इंग्लैंड में T20 में 5000 रन पूरे करने से 112 रन दूर हैं.
  42.  संजू सैमसन T20 में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर 6500 रन पूरे करने से 13 रन दूर हैं.
  43.  ईशान किशन T20 में 7000 रन पूरे करने से 66 रन दूर हैं.
  44. फिल साल्ट T20 में बतौर ओपनर 8000 रन पूरे करने से 29 रन दूर हैं.
  45.  संजू सैमसन T20 में 9000 रन पूरे करने से 118 रन दूर हैं.
  46.  जोस बटलर T20 में 14500 रन पूरे करने से 119 रन दूर हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया तो टूटेगा 36 साल पुराना सचिन का रिकॉर्ड

15 साल के वैभव सूर्यवंशी यदि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान डेब्यू करते हैं तो वह भारत की ओर इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिनों की उम्र में  अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इस समय वैभव की उम्र  महज 15 साल है. ऐसे में पहला मैच खेलते ही वैभव भारत के लिए यह रिकॉर्ड अपना बना लेंगे. 

चेस्टर-ले-स्ट्रीट की पिच क्या असर दिखाएगी

चेस्टर-ले-स्ट्रीट का रिवरसाइड ग्राउंड पर सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. इस पिच को टी-20 के लिए बेहतरीन पिच माना जाता है. तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है, खासकर जब आसमान में बादल छाए हों, जिससे बल्लेबाज़ों के लिए पावरप्ले का समय सबसे मुश्किल हो जाता है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी यहां आसान हो जाती है और शॉट खेलना बेहतर हो जाता है. सीधी बाउंड्री थोड़ी छोटी हैं, जिससे बल्लेबाज बाद के ओवरों में आसानी से रन बना सकते हैं. इस मैदान पर पिछले 5 T20I मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 163.2 रहा है, और 170-180 का कुल स्कोर एक अच्छा मुकाबला वाला स्कोर माना जा सकता है 

ये भी पढ़ें- ओलंपिक में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? ऐसा है पूरा समीकरण

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरा करेगा तय रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? सुनील गावस्कर का बड़ा बयान

Advertisement

ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर मौलाना रशीदी का चौंकाने वाला बयान!
Topics mentioned in this article
India Vs England 2025
Vaibhav Sooryavanshi
Cricket