England's Playing XI vs India in 1st T20I: भारत के खिलाफ पहले टी-20 के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है, बता दें कि डरहम में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाएगा. फिल सॉल्ट और जोस बटलर के ओपनिंग करने की उम्मीद है, जबकि कप्तान ब्रूक नंबर 3 पर खेलेंगे. युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल और टॉम बैंटन मिडिल ऑर्डर को मज़बूत करेंगे, वहीं सैम करन, विल जैक्स और लियाम डॉसन बल्ले और गेंद दोनों से टीम को गहराई देंगे. तेज़ गेंदबाज़ी की कमान साकिब महमूद और ल्यूक वुड संभालेंगे, और अनुभवी लेग-स्पिनर आदिल रशीद के मिडिल ओवर्स में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है.
पिछली बार जब भारत ने 2022 में इंग्लैंड का दौरा किया था, तो उसने इंग्लैंड को 2-1 से हराया था. तब से उस सीरीज में भारत का दबदबा रहा है था. दोनों देशों के बीच पिछला मुकाबला इस साल की शुरुआत में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप के रोमांचक सेमीफाइनल में हुआ था, जिसमें भारत 7 रन से जीता था.
जोफ्रा आर्चर और जोश टंग प्लेइंग 11 का हिस्सा नहींं
डरहम T20 के लिए जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को इलेवन में शामिल नहीं किया गया है. बता दें कि जोफ्रा आर्चर और जोश टंग, जो दोनों न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में खेले थे, उन्हें आराम दिया गया है. भारत की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी.
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, ल्यूक वुड, साकिब महमूद
इंग्लैंड की पूरी टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड
ये भी पढ़ें- ओलंपिक में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? ऐसा है पूरा समीकरण
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरा करेगा तय रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? सुनील गावस्कर का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण