चारों खाने चित, गई नंबर 1 रैंकिंग, कप्तान श्रेयस अय्यर ने फील्डिंग पर उठाए सवाल, गंभीर पर लटक रही तलवार?

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर भारत के वाइटवॉश के साथ ही इंग्लैंड को ICC टी20 रैंकिंग में नंबर-1 का तमगा हासिल हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
भारत बनाम इंग्लैंड मैच का दृश्य

साउथैंप्टन में एक बार फिर भारत को हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने भारत को 56 रनों से हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज में भारत को 4-0 से शिकस्त दी और एक रिकॉर्ड बना दिया. 4 महीने पहले टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया के लिए आयरलैंड-इंग्लैंड दौरा भुला देने वाला साबित हुआ है. आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर वाइटवॉश के साथ ही इंग्लैंड को ICC टी 20 रैंकिंग में नंबर-1 का तमगा हासिल हो गया. कोच गौतम गंभीर और टीम इंडिया के लिए मुश्किलें आगे और बढ़ने वाली हो सकती हैं. 

इंग्लैंड बना नंबर 1, भारत नंबर 2 पर खिसका

कप्तान हैरी ब्रूक की इंग्लैंड टीम ने भारत को 4-0 से हरा दिया और टीम इंडिया के लिए मुंह छिपाने की हालत कर दी. इस दौरे पर ना तो टीम इंडिया की बैटिंग चली ना बॉलिंग. वैभव सूर्यवंशी- संजू सैमसन का प्रयोग भी नाकाम रहा. टीम मैनेजमेंट पर वैभव जैसे टैलेंट को सही तरह से नहीं संवारने के भी आरोप लगे. BCCI अब कोच गौतम गंभीर के बल्कि कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी रिव्यू करने की तैयारी में है. देखना होगा कि बीसीसीआई क्या एक्शन लेता है? 

ना बैटिंग चली, ना बॉलिंग

भारत-इंग्लैंड के बीच साउथैंप्टन के आखिरी टी20 में जोस बटलर की शतकीय पारी (64 गेंदों पर 131) और कप्तान हैरी ब्रुक के धमाकेदार नाबाद अर्द्धशतक (45 गेंदों पर 95 रन) ने भारतीय गेंदबाज़ों के धागे खोल दिये और भारत के सामने 3 विकेट खोकर 258 का लक्ष्य दिया. 

गेंदबाज़ चित!

प्रिंस यादव ने 4 ओवरों में 60, सूर्यांश शेडगे ने 39, प्रसिद्ध कृष्णा ने 38, अक्षर पटेल ने 63, शिवम दुबे ने 1 ओवर में 22 और अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 33 रन खर्चे. 

Advertisement

बल्लेबाज पस्त!

बैटिंग की कहानी वही पुरानी रही. ईशान किशन ने 56 (35 गेंदों पर) और तिलक वर्मा ने 53 (25 गेंदों पर) संजू सैमसन ने 27 (14 गेंदों पर) रन बनाए. अभिषेक 3, श्रेयस ने 28, शिवम दुबे 14, सूर्यांश सेडगे ने 7, अक्षर पटेल ने 3 अर्शदीप ने 4 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1* रन जोड़े. टीम इंडिया 20 ओवरों में 201 रन जोड़ सकी.

ये कहानी पूरी सीरीज में एक जैसी रही. वैभव का गलत इस्तेमाल और उनके कॉन्फ़िडेंस के साथ खिलवाड़ अलग सवाल बने हुए हैं.    

Advertisement

कप्तान श्रेयस ने उठाए फ़ील्डिंग पर सवाल

मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रेज़ेन्टेशन के दौरान पूर्व कप्तान रवि शास्त्री से कहा कि पिच और उनके अनुसार ढालने को लेकर बड़ी सबक मिली है. लेकिन उन्होंने फ़ील्डिंग को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, 'हमारी फ़ील्डिंग भी सही नहीं रही. फ़ील्डिंग ठीक होने से टारगेट कुछ और होते.'

हार पर हार!

आयरलैंड के ख़िलाफ़ भारत का प्रदर्शन 

26 जून- 34 रन से मिली हार 
28 जून - 1 रन से मिली हार 

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भारत का प्रदर्शन 

1 जुलाई- बारिश ने धोया मैच
4 जुलाई- 4 विकेट से हारे 
7 जुलाई- 125 रन से हारे 
9 जुलाई- 9 विकेट से हारे 
11 जुलाई- साउथैंप्टन में मैच 

गंभीर-खिलाड़ियों का प्रदर्शन जांच के दायरे में?

हेड कोच गौतम गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक है, लेकिन कहा जा रहा है कि टीम के हालिया प्रदर्शन के बाद उनकी पोजीशन भी जांच के दायरे में आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड खिलाड़ियों के साथ कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन का भी रिव्यू करेगा. 

भारतीय फ़ैन्स के लिए दिल दहला देनेवाली बात है कि पिछले सिर्फ़ 15 दिनों में वर्ल्ड चैंपियन को लगातार 6 मैचों में शिकस्त का मुंह देखना पड़ा है. ऐसे में ये हैरान करने वाली बात नहीं होगी कि BCCI कुछ कड़ा एक्शन लेता नज़र आए.

Advertisement

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: बटलर-ब्रूक की जोड़ी ने बदल दिया इंग्लैंड क्रिकेट का इतिहास, बनाया कभी न भूलने वाला रिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
ऑकलैंड में पीएम मोदी ने सुनाया ये किस्सा!

Topics mentioned in this article
India
England
Cricket