WPL 2026: जेमिमा और ली के विस्फोट में उड़ी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से हराया

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. जहां दिल्ली की टीम बाजी मारने में कामयाब रही.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जेमिमा रौड्रिग्स ने 37 गेंद में नाबाद 51 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस पर सात विकेट से जीत दिलाई
  • मुंबई इंडियंस ने नेट स्किवेर ब्रंट के नाबाद 66 रन की मदद से पांच विकेट पर 154 रन बनाए थे
  • दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में शेफाली वर्मा और लिजेले ली की अच्छी शुरुआत का फायदा उठाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Delhi Capitals Women Beat Mumbai Indians Women By 7 Wickets: जेमिमा रौड्रिग्स ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए नाबाद अर्धशतक लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार को महत्वपूर्ण जीत दिलाई. धीमी पिच पर पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई मुंबई इंडियंस ने नेट स्किवेर ब्रंट के 45 गेंद में नाबाद 66 रन की सहायता से पांच विकेट पर 154 रन बनाये. दिल्ली को लिजेले ली (28 गेंद में 46 रन) और शेफाली वर्मा (24 गेंद में 29 रन) ने अच्छी शुरूआत दी लेकिन बीच के ओवरों में टीम ने विकेट गंवा दिये. इसके बाद जेमिमा ने 37 गेंद में 51 रन की अविजित पारी खेलकर दिल्ली को जीत तक पहुंचाया. 

अनुभवी मरिजाने काप छह गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रही और छक्के के साथ विजयी रन पूरे किये. दिल्ली कैपिटल्स की यह पांच मैचों में दूसरी जीत है जबकि मुंबई की छह मैचों में चौथी हार है. मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हार के बाद स्वीकार किया कि टीम को पावरप्ले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सुधार करना होगा. दिल्ली ने पावरप्ले में शेफाली वर्मा का विकेट गंवाया जो बायें हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा का शिकार हुई. वहीं अमनजोत कौर ने 11वें ओवर में लिजेले ली का विकेट लिया. 

इससे पहले हीली मैथ्यूज के चोट से उबरने के बाद वापसी करने के बावजूद मुंबई इंडियंस पावरप्ले में अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर सकी. वेस्टइंडीज की मैथ्यूज और उनकी सलामी जोड़ीदार साजीवन साजना सस्ते में आउट हो गई. 

दिल्ली कैपिटल्स के लिये मरिजाने काप ने सटीक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में आठ रन देकर मैथ्यूज का विकेट लिया. अब रन बनाने की जिम्मेदारी स्किवेर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर पर आ गई थी. हरमनप्रीत ने 33 गेंद में 41 रन बनाये. वहीं स्किवेर ब्रंट 45 गेंद में दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रही. यह इस सत्र में उनका तीसरा अर्धशतक है. उनके अलावा हालांकि कोई बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सका. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: क्रिस वोक्स ने पाकिस्तानी गेंदबाज का कर दिया करियर बर्बाद, हारी हुई बाजी कर लिया अपने नाम


 

Featured Video Of The Day
Mauni Amavasya Controversy: शंकराचार्य होने पर सबूत वाली बहस अविमुक्तेश्वरानंद ने दे डाले बेबाक जवाब
Topics mentioned in this article