Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders LIVE Score, IPL 2026: सीएसके की ओर से दिए गए 193 रन के टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर को 6 विकेट गिर गए हैं. केकेआर की हालत खराब है. अब क्रीज पर रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह मौजूद हैं.इससे पहले सीएसके ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए. चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने बनाए, संजू ने 48 रन की पारी खेली, केकेआर की ओर से कार्तिक त्यागी ने दो विकेट लिए, केकेआर के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की. आज केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. केकेआर की इलेवन में एक बदलाव है.वरुण चक्रवर्ती को नवदीप सैनी की जगह केकेआर की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. तो वहीं, दूसरी ओर सीएसके की इलेवन में कोई बदलाव नहीं है. आजके मैच में भी धोनी नहीं खेल रहे हैं. सीएसके बल्लेबाजी कर रही है. अबतक सीएसके के एक विकेट गिर गए हैं. क्रीज पर स ंजू और आयुष म्हात्रे मौजूद हैं.
(LIVE SCORECARD)
केकेआर के लिए अहम मैच
आजका मैच केकेआर के लिए अहम है. केकेआर अबतक एक भी मैच नहीं जीत सकी है. वहीं दूसरी ओर सीएसके ने एक मैच जीता है .अब जब प्लेऑफ की रेस दिलचस्प हो गई है तो यहां अब दोनों टीमों को बेहतरीन खेल दिखाकर हर मैच को जीतने की कोशिश करनी होगी. यही कारण है कि आजका यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. आईपीएल के इतिहास में केकेआर और सीएसके के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 20 मैच सीएसके ने जीते हैं, जबकि केकेआर ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है.
सीएसके प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद
कोलकाता प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders, IPL 2026 Highlights| SRH vs RR | IPL 2026
ये भी पढ़ें- Video: हैदराबाद की जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन को किसने दिया गुलाब ?
ये भी पढ़ें- Video: बेटे ने वैभव सूर्यवंशी को किया आउट तो प्रफुल्ल हिंगे के माता-पिता की खुशी पहुंची सातवें आसमान, ऐसे मनाया जश्न
CSK vs KKR: नूर अहमद की फिरकी का चला जादू
नूर अहमद ने रिंकू सिंह को आउट कर केकेआर को छठा झटका दिया है. नूर अहमद ने तीन विकेट चटका लिए हैं, केकेआर के लिए अब टारगेट मुश्किल होता दिख रहा है .
केकेआर 91/6 (13 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates: रहाणे और ग्रीन भी आउट, केकेआर को पांच आउट
नूर अहमद ने इस बार अपनी फिरकी में रहाणे को फंसाकर पवेलियन की राह दिखा दी है. रहाणे ने 22 गेंद पर 28 रन की पारी खेली है. इसके अगली ही गेंद पर ग्रीन को बोल्ड कर दिया.
केकेआर 85/5 (11 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates: अंगकृष रघुवंशी आउट
अंगकृष रघुवंशी 27 रन बनाकर आउट हुए हैं. ऑफ स्टंप के बाहर से गुड लेंथ गेंद को लांग ऑन के ऊपर से खेलने का प्रयास किया, गेंद हवा में गई, ब्रेविस ने शानदा कैच लपका, केकेआर के तीन विकेट गिर गए हैं. अब क्रीज पर रहाणे और रिंकू सिंह मौजूद हैं,
केकेआर 81/3 (10 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates: केकआर 58/2 (8 ओवर)
केकेआर ने 8 ओवर में 58 रन दो विकेट पर बनाए हैं. कप्तान रहाणे 11 और रघुवंशी 21 रन बनाकर खेल रहे हैं. केकेआर को अभी भी जीत के लिए 72 गेंद पर 135 रन बनाने हैं.
CSK vs KKR LIVE Score Updates: केकेआर ने 6 ओवर में बनाए 37 रन दो विकेट पर
केकेआर ने पावर प्ले में 37 रन दो विकेट पर बनाए हैं .क्रीज पर राहणे 6 और अंगकृष रघुवंशी 6 रन बनाकर खेल रहे हैं. केकेआर को जीत के लिए 193 रन बनाने हैं.
CSK vs KKR LIVE Score Updates : सुनील नरेन आउट
सुनील नरेन 24 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर कैच आउट हो गए हैं. केकेआर को दूसरा झटका लगा है. अब रहाणे और अंगकृष रघुवंशी पर जिम्मेदारी है.
केकेआर 29/2 (4.3 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates : फिन एलन आउट
अंशुल कंबोज ने फिन एलन को आउट कर केकेआर को पहला झटका दिया है, एलन केवल एक रन ही बना सकी. अब क्रीज पर कप्तान रहाणे और नरेन मौजूद हैं.
केकेआर 14/1 (2 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates : केकेआर की पारी शुरू
केकेआर की पारी शुरू हो चुकी है. क्रीज पर सुनील नरेन और फिन एलन मौजूद हैं, केकेआर को 193 रन का टारगेट मिला है.
केकेआर 7/0 (1.0 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates : सीएसके 20 ओवर में 192/2
चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 192 रन 5 विकेट पर बनाए, संजू सैमसन ने 48 रन की पारी खेली तो वहीं, केकेआर के कार्तिक त्यागी ने दो विकेट झटके.
सीएसके 192/5 (20 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates सीएसके 184/5
आखिरी ओवर का खेल बचा हुआ है. शिवम दुबे और जेमी ओवरटन क्रीज पर हैं. क्या सीएसके 200 का आंकड़ा पार कर पाएगी.
सीएसके 184/5 (19 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates ब्रेविस भी आउट
डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में सीएसके को पांचवां झटका लगा है. अब क्रीज पर दुबे और जेमी ओवरटन मौजूद हैं .कार्तिक त्यागी ने संजू और ब्रेविस को आउट कर पवेलियन भेजा है.
सीेएसके 175/5 (17.5 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates: सुनील नरेन की फिरकी में फंसे सरफराज
सरफराज खान 23 रन बनाकर बोल्ड आउट हुए हैं. नरेन ने उन्हें बोल्ड आउट करके पवेलियन भेजा है. अब क्रीज पर ब्रेविस और दुबे मौजूद हैं.
सीएसके 162/4 (16.1 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates: सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस की आतिशी बल्लेबाजी
सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस ने अब हाथ खोल लिए हैं. सीएसके ने 157 रन तीन विकेट पर बना लिए हैं. दोनों अब आखिरी ओवरों का फायदा उठाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं.
सरफराज ने 17 गेंद पर 23 रन तो वहीं, ब्रेविस ने 23 गेंद पर 33 रन बनाए हैं. सीएसके यहा ंसे 200 का टारगेट देख रही है.
सीएसके 157/3 (15.5 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates: सरफराज खान ने संभाला मोर्चा
सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच 16 गेंद पर 25 रन की पार्टनरशिप हुई है. सीएसके ने 14 ओवर में 136 रन तीन विकेट पर बना लिए हैं.
सीएसके 136/3 (14 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates: संजू सैमसन बोल्ड
ओह.. कार्तिक त्यागी ने संजू सैमसन को 48 रन पर बोल्ड कर दिया है. सीएसके को तीसरा झटका लगा है. अब क्रीज पर ब्रेविस और सरफराज मौजूद हैं.
सीएसके 111/3 (11.2 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates: 10 ओवर में 102/2
10 ओवर का खेल हो चुका है. अब सीएसके को यहां से बड़े स्कोर की तरफ बढ़ने के लिए धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करनी होगी. संजू सैमसन और डेवाल्ड ब्रेविस ऐसे बल्लेबाज हैं जो इस काम को कर सकते हैं. दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी है.
सीएसके 102/2 (10 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates: 90 रन पर पहुंचा सीएसके
चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो विकेट पर 90 रन बना लिए हैं. क्रीज पर संजू और डेवाल्ड ब्रेविस है. केकेआर की अच्छी गेंदबाजी कर रहा है.
सीएसके 90/2 (8.2 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates: डेवाल्ड ब्रेविस का छक्का
डेवाल्ड ब्रेविस ने आते ही गियर बदल लिया है. संजू को अब यहां से एक निर्णायक भूमिका निभानी होगी.
सीएसके 81/2 (7.0 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates: डेवाल्ड ब्रेविस और संजू क्रीज पर
दो विकेट गिरने के बाद अब क्रीज पर डेवाल्ड ब्रेविस और संजू सैमसन हैं. दोनों को अब यहां से एक बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी.
सीएसके 73/2 (6.4 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates: OUT ! आयुष म्हात्रे 38 रन बनाकर लौटे पवेलियन
आयुष म्हात्रे 17 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वैभव की गेंद पर रमनदीप ने कैच लपका है. सीएसके ने पावर प्ले में 2 विकेट पर 72 रन बनाए हैं.
सीएसके 72/2 (6 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates:पावर प्ले का पूरा फायदा उठा रहे म्हात्रे
म्हात्रे और संंजू खुलकर खेल रहे हैं. पारी का छठा ओवर चल रहा है. म्हात्रे 14 गेंद पर 38 रन बना चुके हैं. पावर प्ले में सीएसके की धमाकेदार बल्लेबाजी
सीएसके 72/1 (5.4 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates:संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे की तूफानी बल्लेबाजी
संजू और आयुष खराब गेंदों को सीमा रेखा के बाहर भेज रहे हैं. गायकवाड़ के आउट होने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने अब अपना गियर बदल लिया है. .
सीसएसके 59/1 (4.5 ओवर)
आयुष म्हात्रे अपना दम दिखा रहे हैं. उन्होंने कैमरन ग्रीन के खिलाफ चौके और छक्के की बरसात की है. सीएसके ने 4 ओवर में 52 रन बना लिए हैं .
सीएसके 52/1 (4 ओवर)
CSK vs KKR LIVE Score Updates: अब जिम्मेदारी संजू पर
संजू सैमसमन पर जिम्मेदारी है. वहीं, आयुष म्हात्रे क्रीज पर साथ दे रहे हैं. म्हात्रे ने अपनी पारी का पहला चौका लगा दिया है.
सीएसके 31/1 (3.0 ओवर)
Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders LIVE Score, IPL 2026: गायकवाड़ आउट
एक बार फिर ऋतुराज कोई खास कमाल नहीं कर पाए, 7 रन बनाकर अनुकूल रॉय का शिकार बने हैं. सीधे डीप मिडविकेट पर पॉवेल को कैच दे बैठें
सीएसके 25/1 (2.2 ओवर)
CSK vs KKR LIVE: दो ओवर में 24 रन
सीएसके ने दो ओवर में 24 रन बनाए हैं. संजू ने 14 रन की पारी में तीन चौके लगाए हैं. ऋतुराज भी क्रीज पर मौजूद हैं.
सीएसके 24/0 (2.0 ओवर)
CSK vs KKR LIVE: गायकवाड़ का चौका
ऋतुराज का यह पहला चौका है, जो थर्ड मैन की ओर गई. हालांकि शॉर्ट थर्ड पर कैच आउट हो सकते थे, बाल-बाल बचे..
सीएसके 22/0 (1.3 ओवर)
CSK vs KKR LIVE: संजू सैमसन का धमाका
वैभव अरोड़ा की लगातार तीन गेंद पर तीन चौका लगाकर संजू ने सीएसके का धमाकेदार आगाज किया है.
सीएसके 14/0 (1 ओवर)
CSK vs KKR LIVE: सीएसके की पारी का आगाज, सैमसन का दूसरा चौका
चेन्नई की पारी का आगाज हो गया है. संजू ने वैभव की लगातार दो गेंद पर दो चौंका लगाया है. संजू धमाकेदार अंदाज में खेल रहे हैं.
CSK vs KKR LIVE: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सीएसके प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद
कोलकाता प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
CSK vs KKR LIVE: आजके मैच में भी धोनी नहीं खेल रहे
आजके मैच में भी धोनी सीएसके की टीम का हिस्सा नहीं हैं. सीएसके की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं है. केकेआर में एक बदलाव है.
CSK vs KKR LIVE: केकेआर ने जीता टॉस
चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders LIVE: 7 बजे होगा टॉस
केकेआर और सीएसके के बीच का आगाज होने ही वाली है. शाम 7 बजे टॉस होगा.
Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders LIVE: धोनी पर संस्पेंस बरकरार
* CSK vs KKR LIVE: क्या धोनी KKR के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे?
आजके मैच में सबकी नजर धोनी पर होगी. .क्या धोनी आजके मैच का हिस्सा होंगे. बता दें कि पिंडली की चोट के कारण सीज़न के पहले दो हफ़्तों से बाहर हैं. धोनी को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं है.
CSK vs KKR LIVE Score Updates: चेन्नई और केकेआर के बीच मुकाबला
आईपीएल 2026 के 22वें मैच में केकेआर और सीएसके एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होगी. केकेआर के लिए यह बेहद ही अहम है. केकेआर अबतक एक भी मैच नहीं जीत सकी है. दूसरी ओर सीएसके ने एक मैच जीता है. दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.














