Champions Trophy 2025 Final Prediction: पूर्व क्रिकेटरों इयोन मोर्गन और शेन वाटसन (Eoin Morgan and Shane Watson Prediction) का मानना है कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में भी भारत (India at Champions Trophy 2025) चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार है. मोर्गन ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग कैप्टंस डे कार्यक्रम में बुधवार को कहा,"मेरा मानना है कि भारत खिताब का सबसे प्रबल दावेदार है." उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे भारतीय टीम में कोई कमी नजर नहीं आ रही. पिछले कुछ टूर्नामेंटों में ऐसा ही रहा है. अहमदाबाद में फाइनल में आस्ट्रेलिया ने उन्हें हराया और फिर टी20 विश्व कप में उन्होंने साउथ अफ्रीका को खिताबी जीत से वंचित कर दिया.''
उन्होंने कहा ,‘‘ आपको मानना होगा कि खिताब जीतने और शैंपेन का स्वाद चखने से आत्मविश्वास आता है क्योंकि अगर आप एक बार जीत गए तो आपको यकीन हो जाता है कि आप दोबारा भी जीत सकते हैं." वाटसन ने कहा कि हार्दिक पंड्या की वापसी से भारतीय टीम मजबूत हुई है. उन्होंने कहा ,‘‘ अगर दावेदार की बात करें तो वह भारत है, हार्दिक पंड्या के तेज गेंदबाजी हरफनमौला के रूप में वापिस आने से भारतीय टीम मजबूत हुई है.''
उन्होंने कहा ,‘‘ उनके पास जसप्रीत बुमराह नहीं है लेकिन बाकी टीम लगभग वही है जो वनडे वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंची थी.'' वाटसन ने कहा कि कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के बिना उतरी आस्ट्रेलियाई टीम को बड़े टूर्नामेंट जीतना आता है. उन्होंने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी काफी मजबूत है. गेंदबाजी में कुछ प्रश्नचिन्ह हैं लेकिन उन्हें पता है कि बड़े टूर्नामेंटों में कैसे जीत दर्ज की जाती है.'
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल (ICC Men's Champions Trophy 2025 Fixtures, Schedule)
तारीख | मैच | ग्रुप/स्टेज | समय | वेन्यू |
19 फरवरी, बुधवार | पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड | ग्रुपA | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
20 फरवरी, गुरूवार | भारत vs बांग्लादेश | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
21 फरवरी, शुक्रवार | अफ़ग़ानिस्तान vs साउथ अफ्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
22 फरवरी, शनिवार | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
23 फरवरी, रविवार | भारत vs पाकिस्तान | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
24 फरवरी, सोमवार | बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
25 फरवरी, मंगलवार | ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ़्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
26 फरवरी, बुधवार | अफगानिस्तान vs इंग्लैंड | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
27 फरवरी, गुरूवार | पाकिस्तान vs बांग्लादेश | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
28 फरवरी, शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
1 मार्च, शनिवार | इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
2 मार्च, रविवार | भारत vs न्यूजीलैंड | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
4 मार्च, मंगलवार | सेमीफाइनल 1 | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम | |
5 मार्च, बुधवार | सेमीफाइनल 2 | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | |
9 मार्च, रविवार | फाइनल | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर/दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |