Brandon McMullen record in ODI vs vivian richards: स्कॉटलैंड के ऑलराउंडर ब्रैंडन मैकमुलेन वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले स्कॉटलैंड के बल्लेबाज बन गए. मैकमुलेन ने 16 मई को स्पोर्टपार्क मार्सचाल्केरवीर्ड में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 मैच में नीदरलैंड के खिलाफ मैच में 145 रनों से जीत हासिल की. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने स्कॉटलैंड को शानदार जीत दिलाई. ब्रैंडन मैकमुलेन ने मैच शतक जमाया और साथ ही गेंदबाजी करते हुए 55 रन देकर 4 विकेट लेने में सफल रहे, ब्रैंडन मैकमुलेन को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि मैच में ब्रैंडन मैकमुलेन ने पहले बल्लेबाजी की और 88 गेंद पर 101 रन की पारी खेली. उनकी शतकीय पारी के कारण स्कॉटलैंड की टीम 50 ओवर में 380 रन बनाने में सफल रही. जो स्कॉटलैंड का वनडे में सबसे बड़ा टीम स्कोर है.
सबसे तेज 1000 वनडे रन, धोनी, तेंदुलकर और ट्रेविस हेड जैसे दिग्गजों को पछाड़कर दुनिया को चौंकाया
ब्रैंडन मैकमुलेन वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने वाले स्कॉटलैंड बल्लेबाज बने तो उन्होंने जेम्स कोएट्ज़र को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 28 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे. वहीं, ब्रैंडन मैकमुलेन ने केवल 26 पारी में ही 1000 वनडे रन पूरा करने में सफल रहे हैं. मैकमुलेन ने ऐसा कर माइक हसी (27), केएल राहुल (27), ग्रीम स्मिथ (28), एमएस धोनी (29), ट्रैविस हेड (30), शाई होप (30), डेविड वार्नर (31) और सचिन तेंदुलकर (34) को पीछे छोड़ दिया. वैसे, वनडे में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फखर जमां के नाम है. फखर जमां ने केवल 18 पारी में 1000 वनडे रन पूरा कर लिए थे.
एक ही मैच में शतक और 4 विकेट , विवियन रिचर्ड्स वाला कारनामा कर मचाई खलबली
इसके अलावा ब्रैंडन मैकमुलेन वनडे क्रिकेट में एक मैच में शतक और 4 या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले दुनिया के 18वें खिलाड़ी बन गए हैं. आखिरी बार ऐसा कारनामा वनडे में साल 2023 में नीडरलैंड के बास डे लीडे ने किया था. बता दें कि वनडे में शतक और 4 विकेट लेने का कमाल सबसे पहले वेस्टइंडीज के महान विवियन रिचर्ड्स ने किया था. विवियन रिचर्ड्स ने साल 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 119 रन की पारी खेली थी और गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल करने में सफल रहे थे. वनडे में ऐसा कारनामा सचिन तेंदुलकर , सौरव गांगुली, क्रिस गेल और युवराज सिंह जैसे दिग्गज भी कर चुके हैं.
वहीं, मैच की बात करें तो नीदरलैंड की टीम 235 रन ही बना सकी. स्कॉलैंड की टीम यह मैच 145 रन से जीतने में सफल रही. ब्रैंडन मैकमुलेन के 101 रन के अलावा कप्तान रिची बेरिंगटन ने 105 रन की पारी खेली थी.
एक ही मैच में शतक और 4 विकेट लेने वाले बल्लेबाज (A hundred and four wickets in an innings)
खिलाड़ी | रन | विकेट | vs | साल |
विवियन रिचर्ड्स- | 119 रन | 5/41 | न्यूजीलैंड | 18 Mar 1987 |
नाथन एस्टल | 117 | 4/43 | पाकिस्तान | 9 May 1997 |
सचिन तेंदुलकर | 141 रन | 4/38 | ऑस्ट्रेलिया | 28 Oct 1998 |
सौरव गांगुली | 130* | 4/21 | श्रीलंका | 22 Mar 1999 |
सनथ जयसूर्या | 122 रन | 4/39 | ऑस्ट्रेलिया | 9 Jan 2003 |
फीको क्लॉपेनबर्ग | 121 रन- | 4/42 | नामीबिया | 3 Mar 2003 |
क्रिस गेल | 112*रन | 4/24 | जिम्बाब्वे | 30 Nov 2003 |
शोएब मलिक | 118 रन | 4/19 | हांगकांग | 18 Jul 2004 |
पॉल कॉलिंगवुड | 112* | 6/31 | बांग्लादेश | 21 Jun 2005 |
युवराज सिंह | 118 | 4/28 | इंग्लैंड | 17 Nov 2008 |
दिलशान | 144 | 4/4 | जिम्बाब्वे | 10 Mar 2011 |
शाकिब अल हसन | 101 रन | 4/41 | जिम्बाब्वे | 21 Nov 2014 |
मोहम्मद हाफिज | 103 रन | 4/41 | श्रीलंका | 11 Jul 2015 |
रोहन मुस्तफा | 109 रन | 5/25 | P.N.G | 4 Apr 2017 |
अकीब इलियास | 109* | 4/36 | नेपाल | 9 Feb 2020 |
सिकंदर रजा | 102* रन | 4/55 | नीदरलैंड | 20 Jun 2023 |
बास डे लीडे | 123 रन | 5/52 | बुलावायो | 6 Jul 2023 |
ब्रैंडन मैकमुलेन | 101 रन | 4/55 | नीदरलैंड | 16 may 2025 |