BCCI on Vaibhav Sooryavanshi: बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इन तीनों ही टीमों में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है..इन तीनों ही टीमों में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है. वैभव के टीम में चयन होने से फैन्स गदगद हैं. यही नहीं, वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता भी बेटे के इस सफलता से खुश हैं. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड में भारत की सीनियर पुरुष टीम के साथ अपनी पहली सीरीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में BCCI ने उनके माता-पिता को उनके साथ दौरे पर जाने की इजाजत दे दी है.
सूत्र के अनुसार उनकी उम्र को देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला किया है. बोर्ड को लगा कि परिवार के साथ होने से उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट की चुनौतियों और लगातार यात्राओं के साथ तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी. BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया, "चूंकि वह अभी बच्चा है, इसलिए हमने उसके माता-पिता को उसके साथ आयरलैंड और इंग्लैंड जाने की इजाजत देने का फ़ैसला किया है, ताकि वे उसके साथ रह सकें और नए माहौल में ढलने में उसकी मदद कर सकें. बोर्ड उनके सभी खर्च उठाएगा."
वैभव सूर्यवंशी वर्तमान में ट्राई-नेशन सीरीज के लिए भारत A टीम के साथ श्रीलंका में हैं. हालांकि, जैसे-जैसे उन पर लोगों की नजरें बढ़ती जा रही हैं, बोर्ड के अधिकारियों को लगा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने शुरुआती कदम रखते समय उनके माता-पिता का साथ होना उनके लिए सबसे अच्छा सपोर्ट सिस्टम होगा. यही कारण है कि बीसीसीआई ने यह फैसला किया है.
आईपीएल में सुपरहिट रहे वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे. वैभव ने इस सीजन 16 मुकाबलों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे. वह आईपीएल सीजन में सर्वाधिक 72 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने. इसके साथ ही अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव को एक ही सीजन में 5 अवॉर्ड 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन', 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' और 'ऑरेंज कैप' मिले. वैभव टी20 क्रिकेट की सबसे कम पारियों (23) में 1,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी भी बने.
इस महीने वैभव सूर्यवंशी इन मैचों में खेलते दिखेंगे —
- 9 जून: बनाम SL-A (लाइव टेलीकास्ट, सोनी नेटवर्क)
- 11 जून: बनाम AFG-A (लाइव टेलीकास्ट, सोनी नेटवर्क)
- 15 जून: बनाम SL-A (लाइव टेलीकास्ट, सोनी नेटवर्क)
- 17 जून: बनाम AFG-A (लाइव टेलीकास्ट, सोनी नेटवर्क)
- 21 जून: फ़ाइनल (Sony लाइव टेलीकास्ट, सोनी नेटवर्क)
- 26 जून: T20i बनाम IRE (लाइव टेलीकास्ट JioHotstar)
- 28 जून: T20i बनाम IRE ( लाइव टेलीकास्टJioHotstar)