रोहित शर्मा के रिटायरमेंट विवाद को लेकर BCCI का एक्शन, चयनकर्ताओं को दिया साफ संकेत

BCCI on Rohit Sharma: रोहित शर्मा पिछले दो सालों से इसी स्थिति में हैं. टेस्ट मैचों में, सितंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज से उनका फॉर्म तेजी से गिरा, इसके बाद न्यूजीलैंड से 0-3 और फिर ऑस्ट्रेलिया में 1-3 से मिली हार के बाद, वे संन्यास की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rohit Sharma will continue to play after Lord's ODI, confirms BCC

BCCI dismisses Rohit Sharma retirement: रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों को लेकर बीसीसीआई काफी नराज है.  बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है, सैकिया ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे रोहित शर्मा का आखिरी मुकाबला नहीं होगा. दूसरी ओर बीसीसीआई चयनकर्ताओं से इस बात से नाराज है कि इस तरह के संवेदनशील मामलों की बातें सार्वजनिक से मीडिया में नहीं आनी चाहिए. 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई चयनकर्ताओं और रोहित शर्मा के बीच हुई  बातचीत को मीडिया तक पहुंचाई गई है जो बिल्कुल गलत बात है. बीसीसीआई ने चयन समिति को स्पष्ट संदेश दिया है कि इस तरह के संवेदनशील मामलों पर किसी भी तरह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाए. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बातें काफी समय से चल रही थी. इस बातचीत में गौतम गंभीर भी शामिल थे. 

बता दें कि रिपोर्ट में ये बातें भी सामने आई है कि रोहित वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं और उनका इरादा फिलहास संन्यास का नहीं है. पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मैच रोहित शर्मा के वनडे करियर का अंतिम मैच हो सकता है,  बीसीसीआई सचिव ने इन खबरों को केवल अटकलबाजी बताया है. 

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक खेलने की इच्छा जाहिर की है, हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के शुरुआती दो मैचों में उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकल पाई. उन्होंने पहले मुकाबले में 11 रन और दूसरे वनडे में 26 रन बनाए. 

Advertisement

कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड के हाथों भारत की हार के बाद टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी रोहित का समर्थन किया था. उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर प्रदर्शन या भविष्य को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं हो सकता.

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा के संन्यास लेते ही इन 3 खिलाड़ियों का भी करियर लग जाएगा दांव पर

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: लामिन यमाल ही नहीं, मेसी के साथ बचपन में दिखे ये 3 स्पेनिश स्टार, अब World Cup Final में देंगे टक्कर

Advertisement

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Final: मेसी के पास इतिहास रचने का मौका, दांव पर होंगे 10 बड़े रिकॉर्ड

 (IANS के इनपुट के साथ)

Featured Video Of The Day
TMC में कोहराम, Abhishek Banerjee के दफ्तर पर चला बुलडोजर, ममता को लगा झटका

Topics mentioned in this article
Board Of Control For Cricket In India
Rohit Gurunath Sharma
England Vs India 2026
Cricket