BCCI के सालाना अनुबंध की घोषणा, 30 खिलाड़ियों के नाम, रोहित और विराट ग्रेड बी में डिमोट

BCCI Announces Annual Player Retainership 2025-26: BCCI ने 2025-26 के लिए खिलाड़ियों की अनुबंध श्रेणी का ऐलान कर दिया है. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को 'ए' प्लस श्रेणी से 'बी' श्रेणी में डाल दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rohit Sharma And Virat Kohli
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बीसीसीआई ने 2025-26 के लिए खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ए प्लस श्रेणी को समाप्त कर दिया है
  • रोहित शर्मा और विराट कोहली को ए प्लस से बी श्रेणी में स्थानांतरित कर दिया गया है
  • पुरुष खिलाड़ियों में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ए श्रेणी में रखा गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

BCCI Announces Annual Player Retainership 2025-26: भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 के लिए खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को 'ए' प्लस श्रेणी से 'बी' श्रेणी में डाल दिया गया है. बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए लेटेस्ट अनुबंध श्रेणी में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को 'ए' श्रेणी में रखा गया है. वहीं 'बी' श्रेणी में रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ-साथ कुल 11 खिलाड़ी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. 'सी' श्रेणी में 16 खिलाड़ियों को मौका मिला है.

बोर्ड की तरफ से पुरुष खिलाड़ियों के साथ-साथ महिला खिलाड़ियों का भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर किया गया है. जहां 'ए' श्रेणी में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को रखा गया है. वहीं 'बी' श्रेणी में चार, जबकि 'सी' श्रेणी में 13 खिलाड़ियों का मिला है. बीसीसीआई की तरफ से 2025-26 के लिए कुल 30 पुरुष खिलाड़ियों और 21 महिला खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है.

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं रोहित और विराट 

आपको बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. मौजूदा समय में वह केवल वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं. यही वजह है कि उन्हें ताजा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नुकसान हुआ है और वह 'ए' प्लस श्रेणी से 'बी' श्रेणी में आ गए हैं. 

Advertisement

'ए' प्लस श्रेणी हुआ समाप्त 

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. बोर्ड की तरफ से 'ए' प्लस श्रेणी को समाप्त कर दिया गया है. जिसके बाद अब 'ए' श्रेणी अब सबसे ऊंचा दर्जा बन गया है.

पुरुष 'ए' श्रेणी 

शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा.

पुरुष 'बी' श्रेणी 

रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर. 

Advertisement

पुरुष 'सी' श्रेणी 

अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़. 

महिला 'ए' श्रेणी 

हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा. 

महिला 'बी' श्रेणी 

रेणुका ठाकुर, शैफाली वर्मा, ऋचा घोष और स्नेह राणा. 

महिला 'सी' श्रेणी 

राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरूंधति रेड्डी, श्रीचरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देयोल, काशवी गौतम और जी कमलिनी.  

यह भी पढ़ें- शर्त पर शर्त रखे जा रहा है PCB और BCB, ICC के सामने रखी नई मांग, हाइब्रिड मॉडल पर जानें क्या कहा

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | लड़ रहा ईरान, रो रहा Pakistan? Trump | Iran Attack On US | PAK
Topics mentioned in this article