AUS vs ENG: स्टीव स्मिथ ने शतक ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ब्रैडमैन के खास क्लब में हुए शामिल, द्रविड़ भी छूटे पीछे

Australia vs England 5th Test, Steve Smith Record: सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन स्मिथ के बल्ले से आया शतक, एशेज सीरीज का 13वां शतक है. एशेज के इतिहास में सबसे अधिक शतकों के मामले में अब केवल डॉन ब्रैडमैन उनसे आगे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Steve Smith: स्टीव स्मिथ ने शतक ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में एशेज के पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन सात विकेट पर 518 रन बनाकर मजबूत बढ़त हासिल की
  • स्मिथ ने एशेज में 13वां शतक लगाया और एशेज में सर्वाधिक शतकों के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे
  • स्मिथ ने एशेज में 3682 रन बनाकर जैक हॉब्स को पीछे छोड़ा और डॉन ब्रैडमैन से केवल शतक के मामले में पीछे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ऑस्ट्रेलिया ने कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ के नाबाद शतक की बदौलत सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी. स्टीव स्मिथ 129 और ब्यू वेबस्टर 42 रन पर नाबाद हैं. इस शतक के दम पर स्टीव स्मिथ ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. स्मिथ अब एशेज में सबसे अधिक रन और सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में केवल डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं. 

स्टीव स्मिथ का डबल धमाल

सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन स्मिथ के बल्ले से आया शतक, एशेज सीरीज का 13वां शतक है. एशेज के इतिहास में सबसे अधिक शतकों के मामले में अब केवल डॉन ब्रैडमैन उनसे आगे हैं, जिन्होंने 19 शतक लगाए हैं. इस लिस्ट में जैक हॉब्स (12), स्टीव वॉ (10), वैली हैमंड (9) और डेविड गॉवर (9) जैसे दिग्गज हैं. 

स्मिथ तीसरे दिन 129 के स्कोर पर नाबाद पवेलियन लौटे हैं. हालांकि, वह एशेज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं. स्मिथ ने 41 मैचों की 73 पारियों में 57.53 की औसत से 3682 रन बनाए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जैक हॉब्स को पीछे छोड़ा है, जिनके नाम इस सीरीज में 41 मैचों की 71 पारियों में 3636 रन हैं. जैक हॉब्स के नाम 12 शतक हैं.  इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर एलन बॉर्डर, चौथे स्थान पर स्टीव वॉ और पांचवें स्थान पर डेविड गॉवर हैं. 

राहुल द्रविड़ भी छूटे पीछे

स्टीव स्मिथ ने इस दौरान राहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ा है. टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में स्मिथ अब द्रविड़ के आगे निकल गए हैं. द्रविड़ के नाम टेस्ट में 36 शतक हैं. जबकि यह स्मिथ का टेस्ट करियर का 37वां शतक रहा. उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर (51), जैक्स कैलिस (45), रिकी पोंटिंग (41), जो रूट (41) और कुमार संगकारा (38) हैं.

ब्रैडमैन के खास क्लब में हुए शामिल

स्मिथ अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ 5000 से अधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और ब्रैडमैन ने ऐसा किया है. सचिन ने ऑस्ट्रेलिया (6707) और श्रीलंका (5108) के खिलाफ, कोहली ने ऑस्ट्रेलिया (5551) के खिलाफ, ब्रैडमैन ने इंग्लैंड (5028) के खिलाफ ऐसा किया है. स्मिथ के नाम अब इंग्लैंड के खिलाफ 90 मैचों की 122 पारियों में 48.89 की औसत से 5085 रन हैं. उनके नाम इंग्लैंड के खिलाफ 14 शतक हैं. 

स्मिथ से पहले ट्रेविस हेड ने जड़ा शतक

स्मिथ 205 गेंद पर 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से 129 रन बनाकर नाबाद हैं. स्मिथ की पारी ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद अहम रही है. टीम को बढ़त दिलाने में इस पारी का बड़ा योगदान रहा है. उनके साथ ब्यू वेबस्टर 58 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए अब तक 81 रन की साझेदारी हो चुकी है. इससे पहले ट्रेविस हेड ने भी सीरीज का अपना तीसरा शतक लगाया. हेड ने 166 गेंद पर 24 चौकों और 1 छक्के की मदद से 163 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट पर 518 रन बनाकर 134 रन की मजबूत बढ़त ले चुकी है. इंग्लैंड की तरफ से ब्रायडन कार्स ने 3, बेन स्टोक्स ने 2, और जोश टंग और जैकब बेथेल ने 1-1 विकेट लिए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IND U19 vs SA U19: कप्तानी में भी वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान

यह भी पढ़ें: 'मैं उनसे यही कहूंगा कि...' T20 वर्ल्ड कप से पहले रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव को दी अहम सलाह

Advertisement
Featured Video Of The Day
Tipu Sultan की Shivaji Maharaj से तुलना पर बवाल, BJP के निशाने पर कांग्रेस नेता, जानें पूरा विवाद
Topics mentioned in this article