IPL 2026: टिम डेविड इन, वेंकटेश अय्यर आउट ! अश्विन ने चुनी RCB की प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को दी जगह

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज है, इसी को लेकर अश्विन ने आरसीबी की प्लेइंग 11 का ऐलान किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ashwin Picks RCB Playing XI

Ashwin Picks RCB Playing XI : भारत के पूर्व स्पिनर अश्विन ने आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. अश्विन ने अपनी प्लेइंग इलेवन में देवदत्त पडिक्कल और  वेंकटेश अय्यर को जगह नहीं दी है. अश्विन ने ओपनर के तौर पर विराट कोहली और फिल साल्ट का चुनाव किया है, वहीं, नंबर 3 पर अश्विन की पसंद जैकब बेथेल बने हैं. इसके अलावा नंबर 4 पर कप्तान रजत पाटीदार को शामिल किया है. इन सबके अलावा अश्विन ने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में जितेश शर्मा को जगह दी है. 

अश्विन ने इसके अलावा माना है कि फिनिशिंग की जिम्मेदारी टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे पावर हिटर्स के कंधों पर रहेगी. ऑलराउंड विकल्प के तौर पर क्रुणाल पांड्या और मंगेश यादव को अश्विन ने आरसीबी इलेवन में जगह दी है. इसके अलावा तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल पर रहेगी. अश्विन का मानना है कि दोनों गेंदबाज नई गेंद और डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभा सकते हैं. बता दें कि आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. 

अश्विन ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग XI: 

विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मंगेश यादव, यश दयाल

जैकब बेथेल पर रहेगी नजर
अश्विन ने अपनी इस टीम में इंग्लैंड के जैकब बेथेल को शामिल किया है, जिन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाने का कमाल किया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन से लेकर ऋषभ पंत तक, IPL के वो 10 बड़े स्टार जो अबतक हाथ में नहीं उठा पाए एक बार भी ट्रॉफी

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में कितना रन बनाना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी ? 'बिहार के लाल' ने दिया जवाब

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Missile Attack on US Base Diego Garcia: क्या ईरान के पास है 4000 KM Range Ballistic Missile?
Topics mentioned in this article