Rajasthan Royals vs Mumbai Indians LIVE Score Weather Updates, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) की भिड़ंत गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) से होनी है. 5-ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ टाइम रात 10:56 बजे (स्थानीय समय) है. यानी, अब से ठीक दो घंटे से कुछ ज़्यादा समय बाकी है. ओवर 8:40 बजे से कम होना शुरू हो गया है. बारिश लगातार हो रही है.ग्राउंडस्टाफ़ अभी भी काम पर लगे हुए हैं. इस बीच पहले बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई उसके बाद गीले आउटफील्ड के कारण ये देरी जारी रही मगर टॉस के लेकर कोई अपडेट आने से पहले गुवाहाटी में फिर से बारिश शुरू हो गई. AccuWeather के अनुसार, मैच के समय बारिश का खतरा बढ़ गया है. पहले शाम 7 बजे से रात 10 बजे के बीच बारिश की संभावना 0% दिखाई जा रही थी, लेकिन अब उसी समय के दौरान बारिश की संभावना लगभग 50% हो गई है. यह चिंता की बात है.
दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अब तक एक-दूसरे के खिलाफ कुल 31 मुकाबले खेले हैं. इनमें से 16 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है, जबकि 14 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है.
शुरुआती दो मुकाबलों में राजस्थान के लिए सब कुछ सही रहा है. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत देने में सफल रही है तो नंबर तीन पर खेलते हुए ध्रुव जुरेल ने पिछले मुकाबले में 42 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि कप्तान रियान पराग और शिमरोन हेटमायर से भी आरआर को इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
RR vs MI LIVE Score Weather Updates, IPL 2026: कोई खुशखबरी नहीं, बारिश लगातार जारी
मुंबई बनाम राजस्थान के बीच आज खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर कोई खुशखबरी नहीं है क्योंकि बारिश लगातार जारी है, इस बीच मैदा पर ग्राउंड स्टाफ लगातार नजर आ रहे लेकिन कुछ अच्छा होता नहीं दिख रहा.
RR vs MI LIVE Score Weather Updates, IPL 2026: इतने बजे तक शुरू हुआ खेल तो 5 ओवर का होगा मैच
5-ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ टाइम रात 10:56 बजे (स्थानीय समय) है. यानी, अब से ठीक दो घंटे से कुछ ज़्यादा समय बाकी है. ओवर 8:40 बजे से कम होना शुरू हो गया है. बारिश लगातार हो रही है.ग्राउंडस्टाफ़ अभी भी काम पर लगे हुए हैं.
RR vs MI LIVE Guwahati Weather Updates, IPL 2026: Mumbai Indians ने मौसम को लेकर दिया बड़ा अपडेट
RR vs MI LIVE Guwahati Weather Updates, IPL 2026: गुवाहाटी में फिर शुरू हुई बारिश, टॉस में देरी
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बारिश फिर से शुरू हो गई है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मैदान कवर्स से ढका हुआ नहीं है, केवल पिच के पास का हिस्सा ही ढक कर सुरक्षित रखा गया है.
RR vs MI LIVE Score, IPL 2026: फैंस के लिए खुशखबरी, बारिश रुकी, कवर्स हटाए गए
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में कवर्स हटाए जा चुके हैं. खिलाड़ी पिच पर भी आए. ग्राउंड स्टाफ मैदान की स्थिति सुधारने के काम में जुटा हुआ है. यह फैंस के लिए एक अच्छी खबर है.
RR vs MI LIVE Score, IPL 2026: गुवाहाटी में रुकी बारिश, गीले आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी
गुवाहाटी में बारिश रुक गई है और अभी गीले आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी है.
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians LIVE Weather Update:मुंबई इंडियंस ने बारिश को लेकर दिया चौंकाने वाला अपडेट
RR Vs MI LIVE Score: गुवाहाटी में बारिश की ताक-झाक जारी
गुवाहाटी में बारिश को लेकर ताजे हालात की बात करें तो फिलहाल बारिश रुकी है लेकिन ये शाम से लगातार इसी तरह से चल रही है, कभी बारिश हो रही कभी रुक रही.
RR Vs MI LIVE Score: गुवाहाटी में बारिश का खतरा बढ़ा, 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी
AccuWeather के अनुसार, मैच के समय बारिश का खतरा बढ़ गया है. पहले शाम 7 बजे से रात 10 बजे के बीच बारिश की संभावना 0% दिखाई जा रही थी, लेकिन अब उसी समय के दौरान बारिश की संभावना लगभग 50% हो गई है. यह चिंता की बात है. इसके साथ ही, 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया गया है.
RR Vs MI LIVE Score: गुवाहाटी में बारिश की वजह से टॉस में देरी
RR Vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने बारिश को लेकर दिया बड़ा अपडेट
मुंबई इंडियंस के आधिकारिक X अकाउंट ने एक अपडेट पोस्ट किया है, जिसमें इस बात की पुष्टि की गई है कि हल्की बूंदाबांदी हो रही है और मैदान पर कवर्स डाल दिए गए हैं. खराब मौसम के कारण खिलाड़ी मैच से पहले होने वाला वार्म-अप नहीं कर पाए हैं.
RR Vs MI LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी से बड़ी उम्मीद
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी के साथ कप्तान रियान पराग और शिमरोन हेटमायर से भी आरआर को इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians LIVE Score: मुंबई बनाम राजस्थान के बीच महामुकाबला
आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) की भिड़ंत गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) से होगी. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अब तक एक-दूसरे के खिलाफ कुल 31 मुकाबले खेले हैं. इनमें से 16 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है, जबकि 14 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं.














