LPG आपूर्ति में बाधा आने पर सरकारी तेल कंपनियों ने कालाबाज़ारी और जमाखोरी के खिलाफ अभियान तेज किया है. देशभर में एक लाख से अधिक छापे मारे गए, 52000 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए और 850 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं. 1500 से अधिक कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, 118 वितरकों पर जुर्माना लगाया गया है.