क्या 16,700 करोड़ रुपये में बिकने के बाद RCB के नाम में होगा बदलाव? अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब

कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला ने आरसीबी की मालिकाना हक मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को रीपोस्ट किया है. जिसमें बताया गया है कि टीम का नाम नहीं बदला जाएगा. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Virat Kohli

हर किसी के मन में सवाल है कि क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बिकने के बाद उसके नाम में बदलाव होगा या टीम उसी नाम के साथ आगे बढ़ेगी? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. हाल ही में आदित्य बिड़ला ग्रुप की नेतृत्व वाली समूह ने टीम को 1.78 बिलियन डॉलर (करीब 16,700 करोड़ रुपये) में खरीदा है. आरसीबी को खरीदने वाली समूह में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की प्राइवेट इक्विटी यूनिट शामिल है. 

अनन्या बिड़ला के पोस्ट से साफ हुआ सवाल 

कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला ने आरसीबी की मालिकाना हक मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को रीपोस्ट किया है. जिसमें बताया गया है कि टीम का नाम नहीं बदला जाएगा. 

आर्यमन विक्रम बिड़ला संभालेंगे चेयरमैन का पद 

नई मालिकाना संरचना के तहत आदित्य बिड़ला ग्रुप के निदेशक आर्यमन विक्रम बिड़ला चेयरमैन का पद संभालेंगे, जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन की भूमिका में नजर आएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक इस कंसोर्टियम में बोल्ट वेंचर्स के संस्थापक डेविड ब्लिट्जर और बीएक्सपीई के सीईओ वायरल पटेल भी शामिल हैं. 

RCB को पहली बार बोली-प्रक्रिया के तहत विजय माल्या ने खरीदा था

आरसीबी फ्रेंचाइजी को एक बोली-प्रक्रिया के जरिए तत्कालीन शराब कारोबारी विजय माल्या ने खरीदा था, जिसमें युवा विराट कोहली को 'आइकन प्लेयर' के तौर पर शामिल किया गया. डियाजियो पीएलसी ने आरसीबी फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण तब किया, जब उसने माल्या से यूनाइटेड स्पिरिट्स को अपने नियंत्रण में लिया. 

Advertisement

आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की टीम

रजत पाटीदार, विराट कोहली, यश दयाल, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल और विहान मल्होत्रा. 

यह भी पढ़ें- पैट कमिंस की IPL 2026 में कब तक होगी वापसी? तोड़ी चुप्पी, दिया जवाब, फैंस हो जाएंगे खुश

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Bengal में ओवैसी और हुमायूं कबीर ने मिलाया हाथ! | Sawaal India Ka
Topics mentioned in this article