Abhishesk Sharma upcoming world record, IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टी-20 मैच ब्रिस्टल में खेला जाएगा. आजके मैच में भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा. अभिषेक टी-20 क्रिकेट में 6000 रन पूरा करने से केवल 35 रन दूर हैं. आजके मैच में यदि अभिषेक 35 रन बना पाने में सफल रहे तो टी-20 में 6000 रन पूरा कर लेंगे. वहीं, 35 रन बनाते ही अभिषेक टी-20 में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल हो जाएंगे. दरअसल, गेंद खेलने के हिसाब से सबसे तेज 6000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अभिषेक बना सकते हैं.
गेंद खेलने के हिसाब से सबसे तेज 6000 रन बना सकते हैं अभिषेक
अबतक अभिषेक ने अपने टी-20 करियर में 3378 गेंद का सामना किया है और 5965 रन बनाए हैं. बता दें कि टी-20 क्रिकेट में गेंद खेलने के हिसाब से सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड इस समय आंद्रे रसेल के नाम है. रसेल ने 3550 गेंद खेलकर 6000 रन पूरे किए थे. यानी आजके मैच में अभिषेक के पास इतिहास रचने का मौका होगा. अभिषेक यदि 50 गेंद खेलकर भी 35 रन बना डालते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में गेंद खेलने के हिसाब से सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. भारत की ओर से गेंद खेलने के हिसाब से सबसे तेज 6000 रन सूर्यकुमार यादव ने बनाया है. सूर्या ने 4017 गेंद खेलकर 6000 रन टी-20 में पूरे किए थे.
गेंद खेलने के हिसाब से सबसे तेज 6000 रन
- आंद्रे रसेल- 3550 गेंद
- ग्लेन मैक्सवेल- 3890 गेंद
- किरॉन पोलार्ड- 3918 गेंद
- क्रिस गेल - 4008 गेंद
- सूर्यकुमार यादव- 4017 गेंद
भारतीय प्लेइंग 11 पर रहेगी नजर
आजके मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन पर नजर रहेगी. देखना दिलचस्प होगा कि क्या संजू की इलेवन में एंट्री होगी, क्या तिलक वर्मा को बाहर बैठाया जाएगा. भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी बातें हो रही है. भारत को जो दो टी-20 मैचों में हार मिली है उसमें भारत के बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं. ऐसे में आज भारत के बल्लेबाजी पर सबसे ज्यादा फोकस होगा.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड में 14 और 13 रन पर आउट होने वाले वैभव सूर्यवंशी को मिली विराट कोहली से सीखने की सलाह
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कोच गंभीर को लगा 'प्रयोग रोग', फैंस का सबसे बड़ा सवाल, जानिए क्या होगी प्लेइंग 11, किस नंबर पर कौन?