अभिषेक शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? कल इतने बजे होगा फैसला

भारतीय खेमे से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक  शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. मगर वह कल के मुकाबले में खेलेंगे ही ये कन्फर्म नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Abhishek Sharma
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है लेकिन नामीबिया के खिलाफ मैच में खेलने की पुष्टि नहीं हुई है
  • भारतीय युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अभिषेक की अस्पताल से छुट्टी की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है
  • असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने अभिषेक की तबीयत के बारे में जानकारी देते हुए जल्द वापसी की उम्मीद जताई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Abhishek Sharma Discharged From Hospital: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला गुरुवार (12 फरवरी) को भारत और नामीबिया के बीच राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. उससे पहले भारतीय खेमे से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. मगर वह कल के मुकाबले में खेलेंगे ही ये कन्फर्म नहीं है. इस खबर की पुष्टि भारतीय युवा स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने की है. नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तिलक वर्मा ने कहा, 'अभिषेक को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. कल हम मैट से ठीक पहले देखेंगे कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं और फिर तभी उन्हें नामीबिया के खिलाफ खिलाने के बारे में फैसला लिया जाएगा.'

भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर तिलक वर्मा का जवाब 

भारत बनाम पाक मैच पर अपना विचार साझा करते हुए तिलक वर्मा ने कहा, 'भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं और इसके लिए पहले से ही तैयार थे. खबर मिलते ही हम मैच के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गए. 

रयान टेन डोएशेट ने दी थी अभिषेक के बीमारी की जानकारी 

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने अभिषेक शर्मा के बीमारी की सबसे पहले जानकारी दी थी. उन्होंने उस दौरान बताया था, 'हां, वाशिंगटन कल टीम में शामिल हो गया, वह आज ट्रेनिंग करेगा. अभि के पेट में अभी भी कुछ दिक्कतें हैं, हमें उम्मीद है कि वह कुछ दिनों में मैच के लिए उपलब्ध हो जाएगा.'

टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए थे अभिषेक

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए थे. क्रिकेट प्रेमियों को यूएसए के खिलाफ उनसे एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर वह गोल्डन डक हो गए थे. 

अभिषेक की गैर मौजूदगी में सैमसन ने की थी फील्डिंग

वहीं जब फील्डिंग की बारी आई तो अभिषेक शर्मा मैदान से नदारद थे. उनकी जगह पर सैमसन पूरी इनिंग में फील्डिंग करते हुए नजर आए थे. फैंस का दिल तब घबराने लगा जब वह जीत के बाद हाथ मिलाने के लिए भी मैदान में नहीं आए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- क्विंटन डी कॉक ने एबी डीविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ टी20 वर्ल्ड कप में बदल दिया दक्षिण अफ्रीका का क्रिकेट इतिहास

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | देर रात Tehran पर America, इजरायल ने जमकर बरसाए बम | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article