विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2016

UPTET Result 2015 : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे किए गए घोषित

Also Read in
UPTET Result 2015 : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे किए गए घोषित
सच होगा टीचर बनने का सपना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2015 ( यूपी टीईटी - UPTET 2015 - Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test ) का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट http://upbasiceduboard.gov.in पर लॉग इन कर देख सकते हैं। 

लॉग इन करने के बाद अभ्यर्थियों को  ' उ० प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा 2015 - परिणाम ( result ) हेतु क्लिक करें' पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद नई विंडो में दिए गए बॉक्स में अपना रोल नंबर और नीचे दिए गए बॉक्स में कोड (ठीक उसके ऊपर दिया गया) डालना होगा। 

प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 59,062 अभ्यर्थी और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 87,353 अभ्यर्थी पास हुए हैं। यह परीक्षा 2 फरवरी, 2016 को को आयोजित कराई गई थी। 

इस परीक्षा के लिए तकरीबन साढ़े नौ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें  करीब साढ़े 6 लाख अपर प्राइमरी लेवल और ढाई लाख प्राइमरी लेवल के थे।

2 फरवरी को UPTET पेपर नंबर 1 परीक्षा प्राइमरी लेवल के लिए और UPTET पेपर नंबर 2 परीक्षा अपर प्राइमरी लेवल के लिए आयोजित करवाई गई थी। 

सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्रों को पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को पेपर नंबर I देना होता है और कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए पेपर नंबर II देना होता है।

यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड हर वर्ष कई तरह की परीक्षाएं आयोजित करता है जिनमें से UPTET भी एक है। सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक के लिए अध्यापकों के चयन को लेकर यह परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। यानी सरकारी स्कूल में टीचर की नौकरी के लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य है। 

यूपीटीईटी की आधिकारिक ऑन्सवर की 8 फरवरी, 2016 को जारी कर दी गई थी। 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPTET Results 2015, UPTET, UPTET Result Paper 1 Paper 2, UPTET Result 2016, Up Govt Schools, Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test, UPTET Paper 1, UPTET Paper 2, Job In Govt Schools, Teaching Job, Job In Up Schools, UP Basic Education Board, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com