UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2019 के फर्स्ट टॉप 20 टॉपर्स में 12 इंजीनियर्स ने अपनी जगह बनाई है. मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स को बधाई दी गई. हालांकि, एक सामान्य रूप में सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर्स को नॉर्थ ब्लॉक में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) के मुख्यालय में आमंत्रित किया जाता है और प्रशंसापत्र की प्रस्तुति के साथ सम्मानित किया जाता है.
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने भाषण में कहा कि सिविल सेवा परीक्षा 2019 के आधार पर चुने गए पहले 25 टॉपर्स में 12 इंजीनियर शामिल हैं. वे मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न विशेष योजनाओं और कार्यक्रमों को करने के लिए उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को अधिक महत्व जोड़ेंगे.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
Felicitated All India Toppers of IAS/Civil Services Exam 2019, the result of which was declared recently. These included Pradeep Singh Rank-1 from Haryana, Jatin Kishore Rank-2 from Delhi & Pratibha Verma Rank-3 from UP. 12 Engineers among first 20 and one woman among first 3. pic.twitter.com/lnZhjh6JTa
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) August 25, 2020
उन्होंने कहा कि सभी सफल उम्मीदवार स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अच्छे समय में इन सेवाओं में प्रवेश कर रहे हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द ही दुनिया का एक फ्रंटलाइन राष्ट्र होगा.
बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा 2019 की घोषणा 4 अगस्त को की गई थी. UPSC 2019 की परीक्षा में पहले स्थान पर अपना कब्ज़ा जमाकर प्रदीप सिंह यूपीएससी 2019 के टॉपर बने. दूसरा स्थान जतिन किशोर ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा ने अपनी जगह बनाई. इसी के साथ प्रतिभा वर्मा महिला उम्मीदवारों में यूपीएससी 2019 की टॉपर हैं.
बता दें कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए हर साल सिविल सर्विस परीक्षा आयोजित करती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं