विज्ञापन

Today Currents Affairs: पढ़ें आज का करेंट अफयर्स, सरकारी नौकरी की तैयारी में मिलेगी मदद

NDTV Hindi आपके लिए लेकर आया है, डेली करेंट अफेअर्स सीरीज. इसकी मदद से आप रोजाना कम समय में ही जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Today Currents Affairs: पढ़ें आज का करेंट  अफयर्स, सरकारी नौकरी की तैयारी में मिलेगी मदद
पढ़ें आज का करेंट अफयर्स
नई दिल्ली:

Today Currents Affairs: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स करेंट अफयर्स के लिए डेली न्यूज पेपर पढ़ते हैं, मैगेजीन पढ़ते हैं. लेकिन इसमें काफी समय लग जाता है. कम समय में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए आपके लिए NDTV Hindi आपके लिए लेकर आया है, डेली करेंट अफेअर्स सीरीज. इसकी मदद से आप रोजाना कम समय में ही जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस डेली करेंट अफेयर्स सीरीज को सरकारी नौकरी के नजरिए से तैयार किया है. जहां आपको रोजाना होने वाली डेली घटनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी.

Question: हाल ही में भारत ने यूनेस्को मान्यता के लिए कितनी संपत्तियों को अस्थायी सूची में शामिल किया है?
[a] 04
[b] 06
[c] 08
[d] 10
 Answer: b 

Question: हाल ही में किस देश ने अफगानिस्तान में दस अत्याधुनिक प्रसूति और बाल चिकित्सा केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है?
[a] इंडोनेशिया
[b] संयुक्त अरब अमीरात
[c] भारत
[d] ईरान
 Answer: b 

Question: भारत किस देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का शीर्ष स्रोत बनकर उभरा है?
[a] अमेरिका
[b] चीन
[c] दुबई
[d] ब्रिटेन
 Answer: c 

Question: हाल ही में खान मंत्रालय ने किस राज्य सरकार के सहयोग से देश की पहली अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) की नीलामी का शुभारंभ किया है?
[a] महाराष्ट्र
[b] गोवा
[c] राजस्थान
[d] कर्नाटक
 Answer: b 

Question: 10 मार्च 2025 तक, पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना ने कितने रूफटॉप सौर ऊर्जा प्रतिष्ठानों का लक्ष्य प्राप्त किया?
[a] 5 लाख
[b] 7 लाख
[c] 10 लाख
[d] 12 लाख
 Answer: c 

Question: हाल ही में किस तारीख को 'नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस' मनाया गया है?
[a] 12 मार्च
[b] 13 मार्च
[c] 14 मार्च
[d] 15 मार्च
 Answer: c 

Question: पंचायती राज मंत्रालय ने महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए कौन-सी पहल शुरू की है?
[a] सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान
[b] आदर्श महिला-अनुकूल ग्राम पंचायतें
[c] इनमें से दोनों
[d] इनमें से कोई नहीं
 Answer: c 

Question: किस दो संगठनों ने भारत में वित्तीय साक्षरता और ऋण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है?
[a] ट्रांसयूनियन सिबिल और एनसीडीसी
[b] ट्रांसयूनियन सिबिल और फिनटेक एसोसिएशन फॉर कंज्यूमर एम्पावरमेंट
[c] रिजर्व बैंक और एसबीआई
[d] एसबीआई और नेशनल बैंक
 Answer: b 

Question: हाल ही में किस मंत्रालय ने युवा लेखकों को मार्गदर्शन देने के लिए प्रधानमंत्री योजना PM-युवा 3.0 का शुभारंभ किया है?
[a] विदेश मंत्रालय
[b] रक्षा मंत्रालय
[c] शिक्षा मंत्रालय
[d] युवा और खेल मंत्रालय
 Answer: c 

Question: हाल ही में कौन-सा देश पहली G-20 व्यापार और निवेश कार्य समूह बैठक की मेजबानी करेगा?
[a] अमेरिका
[b] ऑस्ट्रेलिया
[c] कनाडा
[d] दक्षिण अफ्रीका
 Answer: d 

Question: निम्नलिखित में से किस तारीख को 'विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस' मनाया जाता है?
[a] 15 मार्च
[b] 16 मार्च
[c] 17 मार्च
[d] 18 मार्च
 Answer: a 

Question: प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को ऋण वितरण 2019 में ₹23 लाख करोड़ से 85% बढ़कर 2024 में कितना हो गया है?
[a] ₹32.2 लाख करोड़
[b] ₹42.7 लाख करोड़
[c] ₹48.8 लाख करोड़
[d] ₹55.9 लाख करोड़
 Answer: b 

Question: स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने तमिलनाडु में महिलाओं के बीच निवारक स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने और उन्हें बीमा एजेंट बनने के लिए कौन-सा अभियान शुरू किया है?
[a] शक्ति अभियान
[b] शेतारा अभियान
[c] स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान
[d] महिला उत्थान अभियान
 Answer: b 

Question: हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने __ स्थापना दिवस मनाते हुए 'ज्ञान भारतम मिशन' का शुभारंभ किया।
[a] 132वां
[b] 133वां
[c] 134वां
[d] 135वां
 Answer: d 

Question: हाल ही में ___ 7वीं बार एशिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट घोषित किया गया है।
[a] दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
[b] केरल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा
[c] सूरत अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा
[d] चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा
 Answer: a

ये भी पढ़ें-Today Currents Affairs: आज की जरूरी घटनाएं, सरकारी नौकरी की तैयारी में मिलेगी मदद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: