Study Abroad in 2024: देश में बोर्ड की परीक्षाएं हो चुकी हैं और फिलहाल बोर्ड रिजल्ट (Board Result 2024) का सिलसिला शुरू है. बोर्ड रिजल्ट के खत्म होते ही देशी-विदेशी कॉलेजों में एडमिशन की दौड़ शुरू हो जाएगी. अगर आप भी विदेश (Study Abroad) से कोई भारी-भरकम डिग्री लेना चाहते हैं या फिर किसी रेगुलर कोर्स से पढ़ाई करने की सोच रहे हैं और कॉलेज की मोटी फीस आडे आ रही है तो आपको बता दें कि टेट्र कॉलेज ऑफ बिजनेस (Tetr College of Business) छात्रों को 2 करोड़ की स्कॉलरशिप (Scholarships) दे रहा है. टेट्र कॉलेज ऑफ बिजनेस ने 2 करोड़ रुपये की एजुकेशनल स्कॉलरशिप शुरू की है, जिससे 15 भारतीय छात्रों को बैचलर इन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी प्रोग्राम में इनॉग्यरल बैच में दाखिला लेने की सुविधा मिलेगी. इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 मई है. कक्षाएं सितंबर 2024 में शुरू होंगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अमेरिका, ब्राजील और इटली में पढ़ाई
टेट्र छात्रवृत्ति छात्रों को चार वर्षों की अवधि में संयुक्त अरब अमीरात, भारत, सिंगापुर, घाना, अमेरिका, ब्राजील और इटली सहित सात देशों में पढ़ाई करने और बिजनेस स्थापित करने का अवसर प्रदान करती है.
दुनिया भर में 60 स्टूडेंट को फुल स्कॉलरशिप
पहले बैच के लिए दुनिया भर में 60 बैचलर छात्रों को पूर्ण स्कॉलरशिप की पेशकश की गई है. इसके अलावा टेट्र कॉलेज ऑफ बिजनेस स्कूल टॉप SAT स्कोरर (top SAT scorers) और उन लोगों को भी प्रवेश देगा, जिन्होंने प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से ऑफर अस्वीकार कर दिए हैं. इस प्रोग्राम के तहत छात्रों को इनसीड फ्रांस, एसडीए बोकोनी इटली, एनयूएस सिंगापुर और आईआईटी जैसे प्रसिद्ध बी-स्कूलों में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा.
NEET 2024 परीक्षा में पास होने के लिए इतने अंक जरूरी, नीट यूजी संभावित Cut Off देखें
टेट्र लॉन्चपैड
इसके अलावा, बी-स्कूल महत्वाकांक्षी उद्यमियों का समर्थन करने के लिए 'टेट्र लॉन्चपैड' नाम से 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर का उद्यम कोष स्थापित करेगा, जिसमें उद्यम पूंजीपतियों, संस्थापकों और उद्योग के नेताओं के विशाल नेटवर्क की गाइडेंस शामिल होगी.
टॉप बिजनेस मैन
यही नहीं आठ सेमेस्टर के दौरान छात्रों को टॉप बिजनेस, एजुकेशन और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट से जिसमें कॉर्नेल विश्वविद्यालय के कार्यकारी निदेशक डैनियल गैरेट वान डेर व्लियट, भारती एयरटेल और सॉफ्टबैंक के पूर्व सीईओ मनोज कोहली, एलेक्सिस मोंटेसिनो, एमआईटी में प्रोफेसर, थॉर्स्टन ट्रूजेंस, केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में प्रोफेसर और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में सलाहकार बोर्ड के सदस्य नितिन गौड़ से निर्देश मिलेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं