विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2016

अब यूपी में बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी अंक मिलने पर होगी स्क्रीनिंग

अब यूपी में बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी अंक मिलने पर होगी स्क्रीनिंग
कापियों में अंक बढ़वाने का खेल लंबे समय से नकल माफिया खेल रहे हैं, पर इस बार बोर्ड ने नकल माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। इस बार नंबर बढ़वाने का खेल न खेला जा सके, इसके लिए बोर्ड ने एक नया प्रावधान जारी किया है। इस प्रावधान के तहत बोर्ड की नजर अब मूल्यांकन करने वालों पर टिकी रहेगी तथा 90 फीसदी या उससे ज्यादा अंक पाने वालों की स्क्रीनिंग भी कराई जाएगी।

बोर्ड से प्राप्त निर्देशों के आधार पर मूल्यांकन केंद्रों को हिदायत दी गई है। उप-निरीक्षक की जिम्मेदारी होगी कि पंद्रह फीसद कापियों को रैंडमली चेक करते वक्त इस बात का ख्याल रखे। इसके पीछे का तर्क ये है कि हर साल नकल माफिया हावी हो जाते हैं और मूल्यांकन केंद्र पर सेटिंग के जरिए कापियों में नंबर बढ़वाने का खेल शुरू हो जाता है।

हर साल इस खेल पर लगाम लगाने के अथक प्रयास किए जाते हैं, पर सेंधमारी हावी होने के कारण विभाग उन खामियों की पकड़ कर पाने में असफल साबित होता है। ऐसे में बोर्ड ने मूल्यांकन के पहले बीते दिनों इलाहबाद में हुई बैठक में सभी को मूल्यांकन के लिए गाइडलाइन जारी की थी।

बोर्ड ने सख्त हिदायत जारी करते हुए कहा था कि मूल्यांकन में यदि किसी परीक्षार्थी को 90 या उससे ज्‍यादा अंक मिले हों तो उसकी स्क्रीनिंग कराई जाए।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Students Who Will Score 90 Pc Marks, UP Board, Undergo Screening
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com