विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2018

RSMSSB LDC: एलडीसी परीक्षा की Answer Keys जारी, ऐसे करें चेक

RSMSSB ने एलडीसी/जूनियर असिस्टेंट पदों पर हुई भर्ती परीक्षा की आंसर की (RSMSSB LDC Answer Key) जारी कर दी है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं.

RSMSSB LDC: एलडीसी परीक्षा की Answer Keys जारी, ऐसे करें चेक
RSMSSB: परीक्षा 12 अगस्त से 19 अगस्त और 9 सितंबर से 16 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी.
  • एलडीसी परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है.
  • परीक्षा 12 अगस्त से 19 अगस्त और 9 सितंबर से 16 सितंबर के बीच हुई थी.
  • rsmssb.rajasthan.gov.in पर आंसर की चेक कर सकते हैं.
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने एलडीसी/जूनियर असिस्टेंट पदों पर हुई भर्ती परीक्षा की आंसर की (RSMSSB LDC Answer Key) जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आंसर की RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार आंसर की पर 14 से 17 नवंबर के बीच आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. एलडीसी भर्ती परीक्षा 12 अगस्त से 19 अगस्त और 9 सितंबर से 16 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा सुबह और शाम 2 शिफ्टों में हुई थी.

बता दें कि एलडीसी (लोअर डिविजनल क्लर्क) भर्ती परीक्षा के जरिए 11,255 पदों पर भर्ती होनी है. जिसमें LDC/Junior Assistant के 10,917 पद , Clerk Grade-II (Govt Secretariat) के 329 पद और Clerk Grade-II (RPSC) के 9 पद शामिल हैं.

RSMSSB LDC Answer Keys ऐसे करें चेक
स्टेट 1:
उम्मीदवार आंसर की चेक करने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
स्टेट 2: वेबसाइट पर दिए गए answer keys के विकल्प पर क्लिक करें
स्टेट 3: आंसर-की की पीडीएफ फाइल खुलेगी.
स्टेट 4: आप आंसर-की का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं.

अन्य खबरें
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RSMSSB LDC Answer Keys, RSMSSB, RSMSSB LDC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com