अब राजस्थान में नौकरियों (Jobs in Rajsthan) की बंपर भरमार होने वाली है. राज्य के शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने शनिवार को जानकारी दी कि राजस्थान शिक्षा विभाग में 29 हज़ार (29 thousand Vacancies in Rajasthan) पदों के लिए भर्तियां शुरु की जाएंगी. इसके अलावा इसी महीने नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरु होगी. इसके साथ ही शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा ने हाल ही में आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर निशाना साधने वाली विपक्षी दल भाजपा के नेताओं पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये लोग इसलिए परेशान हैं क्योंकि जिन शानदार व्यवस्थाओं के साथ रीट परीक्षा आयोजित हुई उसके लिए वह गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रही है. डोटासरा ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार भी रही, बयान करने वाले यही लोग मंत्री थे लेकिन कार्रवाई नहीं की और नकल गिरोह पनपते रहे.
गड़बड़ी हुई तो हम जांच कराने को तैयार
डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नकलचियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और मौजूदा सरकार ने ऐसे लोगों को पकड़कर दिखा दिया. अगर कोई गलती हुई है, गड़बड़ी हुई है, बेईमानी हुई तो बताइए हम जांच कराने को तैयार हैं, दोषी को दंडित करने को तैयार हैं. उन्होंने इस मुद्दे को लेकर जयपुर में आंदोलन कर रहे राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा और अन्य लोगों पर निशाना साधा तथा कहा कि वे बच्चों को बरगला रहे हैं. उन्होंने कहा कि ढाई साल से सरकार की एक कमी नहीं निकाल सके आज किस मुंह से यहां 20 बच्चों को लेकर बच्चों को बरगलाने का काम कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
30 हजार पदों के लिए हुई है रीट परीक्षा
उल्लेखनीय है कि 26 सितंबर को आयोजित रीट परीक्षा में 16 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने एक ही दिन की दो पारियों में परीक्षा दी थी. यह परीक्षा राज्य में तृतीय श्रेणी के अध्यापकों से 30000 से अधिक पदों के लिए आयोजित की गई. सरकार ने परीक्षा में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक आरएएस अधिकारी, दो आरपीएस अधिकारियों, शिक्षा विभाग के दर्जन से अधिक कर्मियों और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने (रीट) में कथित गड़बड़ी को लेकर चार अक्टूबर से राज्य भर में आंदोलन करने की घोषणा की है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं