विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

RBSE 12th Arts Result 2019: Rajasthan Board ने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट (RBSE Result 2019) जारी कर दिया है. 12वीं आर्ट्स रिजल्ट कुल 88 फीसदी रहा है. इनमें छात्रों का प्रतिशत 85.41 फीसदी और छात्राओं का प्रतिशत 90.8 फीसदी रहा है. परीक्षा में लड़कियों ने फिर मारी बाजी है. स्टूडेंट्स 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट (RBSE 12th Result 2019) वेबसाइट पर जाकर और SMS कर चेक कर सकते हैं. RBSE Board साइंस और कॉमर्स की तरह आर्ट्स का रिजल्ट (RBSE 12th Arts Result) अपनी वेबसाइट rajresults.nic.in पर अपलोड किया है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा प्राइवेट वेबसाइट से भी रिजल्ट (RBSE Arts Result) चेक कर सकते हैं. दोनों ही जगह पर रिजल्ट (RBSE Class 12 Arts Result) चेक करने के लिए बस आपको रोल नंबर सबमिट करना होगा. बता दें कि इस साल 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में 5.3 लाख स्टूडेंट्स ने भाल लिया था. 12वीं की परीक्षा 7 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस बार नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे. आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ 15 मई को जारी किया था.  12वीं साइंस की परीक्षा में  2 लाख 60 हजार 617 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. जबकि कॉमर्स में 42 हजार 146 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे. दोनों कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम मिलकार 87.78% स्टूडेंट्स पास हुए थे.
 

RBSE 12th Arts Result 2019 Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
RBSE 12th Arts Result 2019 Live Updates, RBSE 12th Arts Result 2019, RBSE 12th Result 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com