विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

राजस्‍थान में 15 मार्च 2018 से शुरू होंगे 10वीं बोर्ड के एग्‍जाम

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक सप्ताह पहले 8 मार्च 2018 को अंग्रेजी के एग्‍जाम के साथ शुरू हो जाएंगी. हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं 2 अप्रैल 2018 को समाप्त हो जाएंगी. अधिक जानकारी कें लिए आप राजस्‍थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. लॉगइन कर सकते हैं.

Also Read in
राजस्‍थान में 15 मार्च 2018 से शुरू होंगे 10वीं बोर्ड के एग्‍जाम
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसईआर या आरबीएसई) 15 मार्च 2018 से राज्य में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने जा रहा है. 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 मार्च, 2018 से साइंस पेपर के साथ शुरू होगी. कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक सप्ताह पहले 8 मार्च 2018 को अंग्रेजी के एग्‍जाम के साथ शुरू हो जाएंगी. हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं 2 अप्रैल 2018 को समाप्त हो जाएंगी. अधिक जानकारी कें लिए आप राजस्‍थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. लॉगइन कर सकते हैं.

एग्‍जाम का समय सुबह 8.30 बजे से लेकर 11.45 बजे तक होगा.
 
मस्तिष्क पक्षाघात, निकट दृष्टि दोष, पोलियो और बहरेपन से पीडित उम्‍मीदवारों को एग्‍जाम में एक्‍स्‍ट्रा समय दिया जाएगा. आपको बाता दें कि उम्‍मीदवारों को परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम ले जाने की इजाजत नहीं होगी.
राज्य में सीबीएसई छात्रों की बोर्ड की परीक्षा 5 मार्च से शुरू होगी. 10वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा 4 अप्रैल तक जारी रहेगी, वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा 12 अप्रैल 2018 तक जारी रहेगी.
 
बोर्ड परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी. उम्मीदवार बोर्ड द्वारा जारी मार्किंग योजना और सेम्‍पल पेपर के जरिए अधिक जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं.
 
करियर की खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Board, Board Of Secondary Education Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com