विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2018

Punjab School Education Board ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट

इस बार रेगुलर और ओपन स्कूल के छात्रों की परीक्षा एक साथ ही आयोजित कराई जा सकती है.

Also Read in
Punjab School Education Board ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट
छात्रों की फाइल फोटो
  • दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
  • होली से पहले शुरू होगी 12वीं की परीक्षा
  • परीक्षा के खत्म होने के 15 दिन के भीतर ही आएगा परिणाम
नई दिल्ली: CBSE के बाद अब पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार इस बार 28 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी.जबकि 10वीं की परीक्षा का आयोजन 12 मार्च से किया जाएगा. 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा का आयोजन दोपहर के सत्र में किया जाना है. वहीं 10वीं की परीक्षा सुबह के सत्र में आयोजित होगी.

यह भी पढ़ें: पासिंग मार्क्स को लेकर बोर्ड ने छात्रों को दी बड़ी राहत, लाखों स्टूडेंट्स को होगा फायदा

12वीं की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक और 10वीं की परीक्षा सबुह 10 बजे से 1.15 दोपहर के बीच आयोजित होगी. गौरतलब है कि इस बार रेगुलर और ओपन स्कूल के तहत होने वाली परीक्षा को एक साथ आयोजित कराने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: JKBOSE Class 12 Annual Exam Result जारी, ऐसे देखें अपना परिणाम

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य छात्रों को परीक्षा के शुरुआत में प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट वहीं दिव्यांग छात्रों को 20 मिनट का समय दिया जाएगा. बोर्ड के अनुसार इस बार परीक्षा परिणाम परीक्षा खत्म होने के 15 दिन के भीतर ही घोषित किया जाएगा.

VIDEO: कश्मीर की इंशा ने पास की बोर्ड की परीक्षा 


बीते कुछ दिनों में देश की अलग-अलग बोर्ड ने बोर्ड की परीक्षा को लेकर डेटशीट की घोषित की है. ज्यादार बोर्ड ने होली के बाद ही परीक्षा शुरू होने की घोषणा की है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab School Education Board Announced Date Sheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com