विज्ञापन
This Article is From May 10, 2021

राजस्थान: स्कूल लेबोरेटरी में मौजूद ऑक्सीजन सिलेंडर कोविड मरीजों के लिए होंगे इस्तेमाल

राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग को कोविड-19 से जंग लड़ रहे मरीजों के लिए जिला प्रशासन को ऑक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है.

राजस्थान: स्कूल लेबोरेटरी में मौजूद ऑक्सीजन सिलेंडर कोविड मरीजों के लिए होंगे इस्तेमाल
राजस्थान: स्कूल लेबोरेटरी के ऑक्सीजन सिलेंडर कोविड मरीजों के लिए होंगे इस्तेमाल.
नई दिल्ली:

राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग को कोविड-19 से जंग लड़ रहे मरीजों के लिए जिला प्रशासन को ऑक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. कोरोनावायरस के मामलों में बढ़ोतरी के चलते कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ गई है.

स्कूल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "प्रदेश में 332 राजकीय विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक शिक्षा की हेल्थ केयर ट्रेड की प्रयोगशालाओं में स्थापित ऑक्सीजन गैस सिलेंडर को मानव हितार्थ प्रशासन को उपलब्ध करवाए जाने हेतु आदेश जारी करवाए गए हैं. प्रशासन इन सिलेंडरों को आवश्यकतानुसार अधिग्रहण कर काम में ले सकते हैं."


शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इससे पहले निजी शैक्षणिक संस्थानों और कोचिंग सेंटरों से राज्य में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए वित्तीय दान देने की अपील की थी.

उन्होंने कहा था, "ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित करने के लिए निजी शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग सेंटरों, और अन्य लोगों को वित्तीय दान करना चाहिए, जितना वे कर सकते हैं." 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Education Minister Govind Singh Dotasra, Oxygen Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com