विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2019

शिक्षा मंत्री का कबूलनामा, तमिलनाडु के 45 स्कूलों में छात्र नहीं

तमिलनाडु राज्य में 45 स्कूलों में कोई छात्र नहीं है, लेकिन सरकार का उनमें से किसी को भी बंद करने का कोई इरादा नहीं है. 

शिक्षा मंत्री का कबूलनामा, तमिलनाडु के 45 स्कूलों में छात्र नहीं
स्कूलों को पुस्तकालयों के रूप में उपयोग करने की योजना बनाई जा रही है.
नई दिल्ली:

तमिलनाडु के स्कूली शिक्षा मंत्री के ए सेंगोट्टायन ने गुरुवार को विधानसभा को बताया कि राज्य में 45 स्कूलों में कोई छात्र नहीं है. उन्होंने हालांकि, कहा कि सरकार का उनमें से किसी को भी बंद करने का कोई इरादा नहीं है. द्रमुक विधायक थंगम थेनारासु ने कहा कि राज्य 1,248 स्कूलों को चलाना जारी रखे. चूंकि (नामांकन की खराब स्थिति को देखते हुए) सरकार द्वारा इन्हें पुस्तकालयों में परिवर्तित किए जाने की योजना है, जिसपर मंत्री ने कहा कि बात दरअसल यह नहीं है.

मंत्री ने कहा कि चूंकि 45 स्कूलों में छात्र नहीं हैं, इसलिए एक अस्थायी उपाय के तहत उन्हें पुस्तकालयों के रूप में उपयोग करने की योजना बनाई जा रही है और राज्य द्वारा संचालित स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे.

उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों के शिक्षकों को पास के स्कूलों में तैनात किया जा रहा है.

अन्य खबरें
दिल्‍ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्‍ट 2019: रिजल्‍ट घोषित, डीयू ने जारी की काउंसलिंग सूची
MP के उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के विकास के लिए कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से किया समझौता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamilnadu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com