छात्रों की फाइल फोटो
- एचआरडी मिनिस्टर ने दी परीक्षा केंद्र की संख्या बढ़ाने की जानकारी
- इस साल से छात्रों को नहीं जाना होगा अपने शहर से बाहर
- पिछले साल 4000 छात्रों ने दूसरे शहर जाकर दिया था एग्जाम
नई दिल्ली:
छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए NEET 2018 के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है. एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावेडकर के अनुसार वर्ष 2017 की तुलना में इस साल परीक्षा केंद्र की संख्या ज्यादा होगी. पिछले साल 4000 छात्रों को अपने शहर में परीक्षा केंद्र न होने की वजह से दूसरे शहरों में जाकर परीक्षा देना पड़ा था.
यह भी पढ़ें: विदेश जाकर MBBS करने के लिए भी पास करना होगा NEET, जानिये क्या है कारण
इस साल छात्रों के आवेदन करने के आधार पर उस संबंधित शहर में परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराया गया है. गौरतलब है कि इस बार NEET की परीक्षा 6 मई को होनी है. छात्र ऑनलाइन माध्यम से 9 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. सीबीएसई जो इस परीक्षा का आयोजन कराने जा रहा है, छात्रों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का एक मौका देगा.
VIDEO: नीट परीक्षा को लेकर बवाल.
इसके लिए छात्रों के पास 12 से 16 मार्च तक का समय होगा. सीबीएसई ने छात्रों से आधार कार्ड में मां के नाम के साथ-साथ पिता का नाम भी अंकित कराने की बात कही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
NEET 2018 Have More Examination Center This Year