MHT CET 2022 काउंसलिंग के लिए CAP पोर्टल लॉन्च, इंजीनियरिंग, मेडिकल एडमिशन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

MHT CET 2022 Counselling: नीट यूजी परीक्षा और एमएचटी सीईटी 2022 में उत्तीर्ण छात्र cetcell.mahacet.org पर मेडिकल और इंजीनियरिंग में एडमिशन पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

MHT CET 2022 काउंसलिंग के लिए CAP पोर्टल लॉन्च, इंजीनियरिंग, मेडिकल एडमिशन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

MHT CET 2022 काउंसलिंग के लिए CAP पोर्टल लॉन्च, इंजीनियरिंग, मेडिकल एडमिशन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

नई दिल्ली:

MHT CET Counselling 2022: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) के लिए पोर्टल लॉन्च कर दिया है. एमएचटी सीईटी 2022 (MHT CET 2022), नीट (NEET) जैसे अन्य प्रवेश परीक्षाओं में उत्तीर्ण उम्मीदवार जल्द ही राज्य के विभिन्न संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे. महाराष्ट्र के विभिन्न मेडिकल और इंजीनियरिंग में एडमिशन पाने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर आवेदन करना होगा. महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल पोर्टल पर जल्द ही एमएचटी सीईटी 2022 काउंसलिंग (MHT CET 2022 counseling) तिथियां जारी करेगा. राज्य के उम्मीदवारों और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी.

MHT CET CAP 2022 Portal: डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक करें.

सीईटी सेल महाराष्ट्र की 85% सीटों के लिए नीट यूजी (NEET UG) राज्य कोटा काउंसलिंग आयोजित करता है. महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2022 भी इसी पोर्टल पर आयोजित की जाएगी. यही नहीं सीईटी सेल अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तरों के प्रवेश परीक्षाओं के अलावा इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए MHT CET का आयोजन करता है. एमएचटी सीईटी 2022 का रिजल्ट पिछले सप्ताह ही घोषित किया गया था.

JoSAA Counselling 2022: राउंड वन मॉक सीट अलॉटमेंट की लिस्ट जारी, Josaa.nic.in पर करें चेक

एमएचटी सीईटी 2022 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा संस्थानों में प्रवेश सुरक्षित करने के लिए एमएचटी सीईटी काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा. नीट यूजी में उत्तीर्ण छात्र महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग में भाग लेकर राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश सुरक्षित कर सकते हैं.

MHT CET Counselling 2022: महाराष्ट्र में शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज

1.आईसीटी मुंबई - रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान

2.सीओईपी पुणे - इंजीनियरिंग कॉलेज

3.वीजेटीआई मुंबई - वीरमाता जीजाबाई प्रौद्योगिकी संस्थान

4.बीवीयूसीओई पुणे - भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

5.आरसीओईएम नागपुर - श्री रामदेवबाबा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट

IGNOU July 2022: जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ी

MMS लीक मामला : क्या वाक़ई एक छात्रा ने बनाई 60 से ज़्यादा छात्राओं की नहाते हुए वीडियो?

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com