विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2018

इतिहास में 21 जून: आज ही के दिन अंग्रेजों ने नवाब सिराजुद्दौला के सामने टेके थे घुटने

21 जून का इतिहास बड़ा रोचक है. आज का दिन अंग्रेजों के आत्मसमर्पण और उनके 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने के नाम दर्ज है.

इतिहास में 21 जून: आज ही के दिन अंग्रेजों ने नवाब सिराजुद्दौला के सामने टेके थे घुटने
इतिहास में आज ही के दिन अंग्रेजों ने नवाज सिराजुद्दौला के आगे समर्पण किया था
  • इतिहास में आज का दिन कई अच्छे और बुरे कारणों के चलते याद किया जाता है
  • 21 जून को नवाज सिराजुद्दौला के आगे अंग्रेजों ने घुटने टेके थे
  • 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है
नई दिल्ली: भारत पर दो सौ साल से भी ज्यादा लंबा शासन करने वाले अंग्रेजों को भारत के एक नवाब ने नाकों चने चबवा दिए थे. इतिहास में 21 जून का दिन इसी लड़ाई, उसके बाद अंग्रेजों के आत्मसमर्पण और उनके 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने के नाम दर्ज है. दरअसल भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापारिक से राजनीतिक कंपनी में बदलने की शुरुआत भी इसी युद्ध से हुई. झगड़ा शुरू हुआ बंगाल में व्यापारिक कंपनियों के रूप में मौजूद फ्रांसीसियों और अंग्रेजों की आपसी प्रतिद्वंद्विता के साथ. दोनों ने अपनी-अपनी कंपनियों की किलेबंदी शुरू कर दी थी.

इतिहास में 20 जून: आज ही के दिन खोला गया था मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

इसपर बंगाल के नवाब सिराजुदौला ने रोक लगा दी. फ्रांसीसी तो मान गए लेकिन अंग्रेजों ने फरमान को अनसुना कर दिया. इसके बाद ही सिराजुदौला ने कंपनी के कासिम बाजार स्थित किले पर आक्रमण कर उन्हें आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया. कहा जाता है कि युद्ध के बाद 146 अंग्रेजों को 18 फुट लंबे तथा 14 फुट 10 इंच चौड़े एक कमरे में बंद कर दिया गया था, जिसमें से सिर्फ 23 अंग्रेज ही बच पाए थे. जून, 1756 में घटी यह घटना इतिहास में ब्लैक होल के नाम से जानी जाती है.

20 जून की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है 

1756: जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी के बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद 146 अंग्रेजों को एक कमरे में बंद किया गया थी. उनमें से 123 की मौत हो गई थी.

1862: ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने.

1898: अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया.

1933: भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म.

1948: सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने.

1975: वेस्टइंडीज टीम ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता.

1991: पी.वी. नरसिम्हाराव ने भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें.

Bihar Board 10th Result 2018: जानिए बिहार बोर्ड परीक्षा में इस साल अब तक क्या-क्या हुआ?

2001: पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया.

2003: जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फोनिक्स ​जारी.

2008: फ़िलिपीन में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु.

2009: भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब ​जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.

2012: ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत.

2015: 2015 से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इसी दिन विश्व संगीत दिवस भी मनाया जाता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawaz Sirajuddaula, 21 June History
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com