JNU Admission 2024 Registration: जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी ने जेएनयू एडमिशन 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 2024 की डेट एक दिन के लिए बढ़ा दी गई है. जेएनयू में अंडरग्रेजुएट और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी (COP) प्रोग्रामों में एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म बुधवार, 14 अगस्त 2024 तक भरा जा सकता है. विश्वविद्यालय ने नोटिस जारी करते हुए कहा दिनांक 2 अगस्त 2024 की अधिसूचना के संदर्भ में, यह सभी संबंधितों के ध्यान में लाया जाता है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विश्वविद्यालय में यूजी और सीओपी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14.08.2024 (रात 11:50 बजे) तक बढ़ा दी गई है."
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जेएनयू एडमिशन 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in के माध्यम से अप्लाई करें. जेएनयू रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को एनटीए एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का प्रयोग करना होगा. जेएनयू एडमिशन के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा आज से उपलब्ध करा दी गई है स्टूडेंट आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जमा किए गए आवेदन फॉर्म में एडिट कर सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जेएनयू यूजी एडमिशन 2024 के लिए योग्यता
जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 45 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की हो. इसके साथ ही एनटीए द्वारा आयोजित सीयूईटी यूजी में उत्तीर्ण हो.
जेएनयू सीओपी प्रोग्राम 2024 के लिए योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण हो. बीए, बीएसई या सीओपी प्रोग्रामों के लिए कोई वाइवा नहीं होगा.
जेएनयू एडमिशन 2024 के लिए आवेदन शुल्क
जेएनयू यूजी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए स्टूडेंट को 268 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं सीओपी प्रोग्राम के लिए आवेदन कर रहे स्टूडेंट को 219 रुपये का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं