JNU Admission 2024 Registration: देश की जानी-मानी यूनिवर्सिटी जवाहरलाल लाल नेहरू (JNU) में अंडरग्रेजुएट कोर्सों (UG Admission 2024) में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो छात्र जेएनयू से अंडरग्रेजुएट की पढ़ाई करना चाहते हैं, वे यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें. अप्लाई करने के लिए छात्रों को यूजर आईटी के तौर पर एनटीए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के तौर पर जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा. ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक अंडरग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन के लिए जेएनयू 2024 एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म 12 अगस्त रात 11.50 बजे तक भरे जा सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यूनिवर्सिटी के ई-प्रोस्पेक्ट्स के मुताबिक 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए फॉरेन लैंग्वेज में बीए ऑनर्स , आयुर्वेद बायोलॉजी में बीएससी प्रोग्राम और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी प्रोग्राम (COP) में एडमिशन सीयूईटी यूजी 2024 के जरिए होगा.
जेएनयू में बीए ऑनर्स और बीएससी प्रोग्राम के लिए फी स्ट्रक्चर अलग-अलग हैं. बीए ऑनर्स या सीओपी के लिए ट्यूशन फी (वार्षिक) 216 रुपये, स्पोर्ट्स फी (वार्षिक) 16.50 रुपये, लिटरेचर एंड कल्चरल फी (वार्षिक) के लिए 16.50 रुपये, लाइब्रेरी फी (वार्षिक) के लिए 6 रुपये, मेडिकल फी (वार्षिक) 9 रुपये, मेडिकल बुकलेट 12 रुपये, स्टूडेंट एआईडी फंड (वार्षिक) के लिए 4.50 रुपये, एडमिशन फी के लिए 5 रुपये, इंरॉलमेंट फी के लिए 5 रुपये, सिक्योरिटी डिपोजिट (रीफंडेबल) के लिए 40 रुपये, आईडी कार्ड के लिए 10 रुपये, स्टूडेंट होस्टल एंड जनरल इंफॉर्मेशन गाइड के लिए 15 रुपये और नेशनल सर्विस स्कीम के लिए 20 रुपये है.
बीएससी प्रोग्राम के लिए ट्यूशन फी (वार्षिक) 120 रुपये, स्पोर्ट्स फी (वार्षिक) 16.50 रुपये, लिटरेचर एंड कल्चरल फी (वार्षिक) के लिए 16.50 रुपये, लाइब्रेरी फी (वार्षिक) के लिए 6 रुपये, एडमिशन फी के लिए 5 रुपये, इंरॉलमेंट फी के लिए 5 रुपये, सिक्योरिटी डिपोजिट (रीफंडेबल) के लिए 40 रुपये और आईडी कार्ड के लिए 10 रुपये देने होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं