- गुजरात सरकार ने सभी स्कूल स्टूडेंट्स को किया पास.
- गुजरात के स्कूल कुछ समय तक बंद रहेंगे.
- कोरोनावायरस के मद्देनजर ये फैसला लिया गया.
कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की संख्या देश में लगातार बढ़ रही है, जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है, ताकि कोरोनावायरस फैलने से रोका जा सके. कोरोनावायरस के चलते एहतियात के तौर पर देशभर के तमाम स्कूल और कॉलेज पहले ही बंद कर दिए गए थे. स्टूडेंट्स की परीक्षाएं भी बीच में ही रोक दी थीं. अब देशभर में हुए 21 दिन के लॉकडाउन के चलते गुजरात सरकार (Gujarat government) ने एक बड़ा फैसला लिया है.
दरअसल, गुजरात सरकार ने घोषणा की है कि पहली क्लास से लेकर 9वीं क्लास तक और 11वीं के स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा दिए ही पास किया जाएगा और सभी स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे. वहीं गुजरात के 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
लेकिन दूसरी क्लासेस के एग्जाम नहीं हो पाए थे, क्योंकि 15 मार्च से कोरोनावायरस के डर से सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे. इसी के मद्देनजर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पहली क्लास से 9वीं क्लास तक और 11वीं के स्टूडेंट्स को बिना एग्जाम दिए ही पास करने का फैसला किया है.
एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, "स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं, इसलिए मुख्यमंत्री ने सभी पहली क्लास से 9वीं क्लास औऱ 11वीं क्लास के स्टूडेंट्स को बिना एग्जाम दिए ही पास करने का निर्णय लिया है. बच्चों की सेफ्टी के लिए ये फैसला जरूरी था."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं