IIT Bombay Launch News PG Diploma Course: आईआईटी से पढ़ाई की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. आईआईटी बॉम्बे ने हाल ही में एआई और डाटा साइंस में पीजी डिप्लोमा कोर्स लॉन्च किया है. यह कोर्स कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे करने के लिए स्टूडेंट का जेईई मेन या जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई होना जरूरी है. इस कोर्स को तीन या चार साल की बैचलर डिग्री कर चुके छात्र आवेदन कर सकते हैं. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे (IIT Bombay) ने एग्जिक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस प्रोग्राम लॉन्च किया है. आईआईटी बॉम्बे का यह प्रोग्राम ऑनलाइन मोड में होगा, जो 18 महीने तक चलेगी. संस्थान द्वारा एआई एंड डाटा साइंस प्रोग्राम में एग्जिक्यूटिव पीजी डिप्लोमा जनवरी 2025 में शुरू किया जाएगा. बता दें कि यह प्रोग्राम सेंटर फॉर मशीन इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस द्वारा पेश किया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए योग्यता
आईआईटी बॉम्बे के इस पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए सिंपल डिग्री होना जरूरी है. आईआईटी बॉम्बे के एग्जिक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस प्रोग्राम के लिए चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट डिग्री होना या तीन साल की बैचर डिग्री के साथ एक साल का अनुभव होना जरूरी है. हालांकि अंडरग्रेजुएट लेवल पर मैथमेटिक्स और स्टैटिस्टिक्स की बेसिक नॉलेज रखने वाले पीजी और डॉक्टरेट छात्र भी इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं.
थ्योरिटिकल नॉलेज और प्रैक्टिकल एप्लिकेशन का मिश्रण
आईआईटी बॉम्बे के डायरेक्टर प्रोफेसर शिरीश केदारे ने इस कोर्स की विशेषता बताते हुए कहा कि C-MInDS द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में एक्जीक्यूटिव पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा का लॉन्च संस्थान की अत्याधुनिक ट्रेन देने की प्रतिबद्धता में मील का पत्थर है. यह कोर्स थ्योरिटिकल नॉलेज और प्रैक्टिकल एप्लिकेशन का मिश्रण है, जो न केवल स्टूडेंट को एजुकेट करेगा बल्कि वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करते हुए स्थानीय नवाचारों में सार्थक योगदान देने के लिए पूरे भारत में पेशेवरों को सशक्त बनाने और नवप्रवर्तकों को भी तैयार करेगा.
प्रोफेशन और फ्रेशर दोनें के लिए बेस्ट कोर्स
यह कोर्स प्रारंभिक और मध्य-कैरियर पेशेवरों के लिए बेस्ड है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डाटा साइंस जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं. पाठ्यक्रम उद्योग-तैयार कौशल को बढ़ाने के लिए ऐच्छिक के साथ-साथ मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, जेनरेटिव एआई और एआई-एमएल के लिए प्रोग्रामिंग जैसे मुख्य पाठ्यक्रमों को मिश्रित करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं